google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

ब्रम्हाकुमारी बहन के नेतृत्व में रक्षासूत्र बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। परसपुर नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र पर पवित्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर भाईयों के हाथों में रक्षासूत्र बांधकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताते चलें कि इस पर्व पर बहनों ने अपने भाईयों के कलाई में प्रेम स्नेह के प्रति रक्षा सूत्र बांधकर भाईयों के दीर्घायु की कामना किया। इसी के मद्देनजर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ पर केन्द्र संचालिका बीके अनामिका बहन ने सभी भाईयों, प्रशासनिक अफसर व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बाँधकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने बहन बेटियों के सुरक्षा को प्रतिबद्धता के वचन दोहराए। परसपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास और संस्कृति के साथ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार परंपरागत ढंग से मनाया गया।

परसपुर नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शाखा पर संचालिका अनामिका बहन ने एसएचओ करनैलगंज सुधीर सिंह, परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह समेत क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के माथे पर हल्दी चन्दन का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बाँधा। इस दौरान ब्रह्मा कुमारी अनामिका बहन ने रक्षा बन्धन पर्व के अध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, एसएचओ करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, जेपी भाई, ​​गुड्डू सिंह, जगदीश सोनी, अरविंद शुक्ला, डॉक्टर चांद बहादुर सिंह, संतोष कोहली, रामेंद्र नारायण सिंह, संदीप कुमार सिंह, रामेश्वर मिश्रा, ज्योति नारायण मिश्रा, सुनील कुमार,गौरव मिश्रा, बबीता, मंजू बहन, रीता माता, सुषमा, अनूप सिंह, पिंकी सिंह, एंजेल आदि लोग शामिल रहे हैं।

71 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close