google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने गांव वालों को भी नाकों दम कर रखा था; चाचा बोले -विकास दुबे बनने चला था…. देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

ओमैक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत के गांव वाले भी परेशान हैं। गाजियाबाद के सिहानी गांव में यूपी पुलिस ने उनके पैतृक घर पर भी दबिश डाली जिससे उनके गांव और घर वालों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया ने श्रीकांत के ताऊ सुभाष त्याग से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा वो विकास दुबे बन गया है दूसरा विकास दुबे। पुलिस नहीं छोड़ेगी उसे। कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने से पुलिस उसकी तलाश में लग गई थी।

एक ओर श्रीकांत त्यागी के सरेंडर करने की चर्चा है तो दूसरी ओर पुलिस लगातार श्रीकांत की खोज में छापेमारी कर रही है। श्रीकांत के पैतृक गांव गाजियाबाद के सिहानी में उनके घरवाले और रिश्तेदार इस घटना के बाद से काफी परेशान हैं। जब इस परेशानी के बारे में श्रीकांत त्यागी के ताऊ से बात की गई तो वो भड़क उठे उन्होंने कहा उसने महिला के साथ गलत किया, क्यों धौंस दे रहा था, क्यों धक्के दे रहा था भाई। उनके ताऊ ने कहा उसे तभी पुलिस के पास सरेंडर कर देना चाहिए था जब उसने अभद्रता की थी अब तो पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं मारेगी भी।

श्रीकांत के परिजन भी उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं

वहीं जब श्रीकांत त्यागी की बहन रश्मिका से इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने कहा, महिला के साथ श्रीकांत ने जो व्यवहार किया उसका न तो वो समर्थन करती हैं और न ही उनका परिवार। उन्होंने भी इस मामल में भाई को दोषी बताते हुए कहा उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए। वहीं यूपी के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी प्रशांत कुमार ने नोएडा के मामले पर जानकारी दी।

इस मामले पर एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘श्रीकांत त्यागी की महिला के साथ अभद्रता की घटना को शासन ने और यूपी के डीजीपी ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मुख्य अभियुक्त के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। अभी तक वहां पर जो कार्रवाई की गई है उसमें से वहां के प्रभारी निरिक्षक को सस्पेंड किया गया है। घटना के बाद उस सोसाइटी में एक एसआई और 4 कॉन्सटेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। महिला को 2 पीएसओ सुरक्षा के लिए दिए गए हैं और नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर ईनाम भी घोषित किया है।’

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DuWU28QqPSc[/embedyt]

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को भी पुलिस ने इसी तिकड़म के जरिए उत्तर प्रदेश के मेरठ से धर दबोचा है। उसके साथ तीन और लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये तीन लोग उसके साथ नोएडा में घटना के वक्त मौजूद रहे थे। श्रीकांत त्यागी पुलिस का शिकंजा कसने के बाद से ही फरार था। पुलिस ने उसकी पत्नी मनु त्यागी को पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया था। ओमेक्स ग्रेंड सिटी में महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने जब तूल पकड़ा तो योगी सरकार के साथ पुलिस की भी साख पर बट्टा लगने लगा था।

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close