google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

दंग कर देने वाली है ये खबर ; महज सौ रुपए के लिए ले ली जान, पढ़िए पूरी खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

प्रयागराज: यूपी में कुछ अपराधिक मामले दंग कर देने वाले आ रहे हैं। मामूली बातों पर लोग खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बेरोजगारी, अर्थिक तंगी की वजह से लोगों में तनाव बढ़ रहा है जिसकी वजह से जरा सी बात पर भी लोग गलत कदम उठा रहे हैं। एक रिक्शा चालक ने 100 रुपए के लिए सावारी को मौत के घाट उतार दिया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसके होश उड़ गए। 

100 रुपए के भाड़े के चक्कर में हुआ विवाद

झलवा में रिक्शा चालक का शुक्रवार रात 100 रुपए के भाड़े के चक्कर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चालक ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने युवक को एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आरोपी रिक्शा चालक फरार

खून बहता देख ई रिक्शा चालक वहां से भाग निकला। धूमनगंज पुलिस जख्मी हालत में कुदरू को एसआरएन हॉस्पिटल ले गई। जहां थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फूलमंडी नैनी के 28 साल के कुदरू पेंटिंग करता था। शुक्रवार रात को धूमनगंज में किसी के यहां उसे काम मिला था। ई रिक्शा से वह झलवा पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि 100 रुपए के भाड़े को लेकर मारपीट हुई। ई-रिक्शा चालक ने धारदार हथियार से युवक की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी नस कट कई और खून बहने लगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि ये पहचान हुई है कि ई रिक्शा चालक ने युवक की हत्या की है। रात की घटना थी, इसलिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाले जा सके थे। अब फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close