google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
करनैलगंजगोंडा

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, महिला समेत दर्जनों चोटिल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

परसपुर गोण्डा। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम पसका में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूब लाठियां चटकी। जिससे दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गयी। दोनों पक्षों ने थाने पर इसकी तहरीर दी है। पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिये सरकारी अस्पताल भिजवाया है।

बताया जा रहा है कि परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसका पंडित पुरवा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार के दोपहर में दो पक्षों ने जमकर मारपीट किया। जिसमें एक पक्ष के मिथिलेश मिश्रा, पंकज मिश्रा आशीष मिश्रा आशुतोष मिश्रा, सन्तोष मिश्रा तथा दूसरे पक्ष के अनिरुद्ध मिश्रा, विनय मिश्रा, ललित मिश्रा, औरतें व लड़कियां चोटिल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिये नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जाँच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close