google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

द्रौपदी मुर्मू ; भारत के 15वी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जगह जगह खुशी और जश्न

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

परसपुर गोण्डा। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को भारत का पन्द्रहवें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तेज तर्रार मण्डल अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय ने माननीया राष्ट्रपति की जीत की खुशी में दीप जलाकर एवं समस्त कार्यकत्रियों को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं के सम्मान को विशेष ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रथम आदिवासी महिला के नाम को भारत के राष्ट्रीय बनाये जाने के लिए चयनित किया। यह भी प्रधानमंत्री जी की महिलाओं के प्रति अहम एवं अलग ही सोच है।

वही जनपद गोण्डा के कर्नलगंज विधानसभा सरयू मण्डल की ग्राम पंचायत बनवा की बूथ संख्या 378 में विधायक कर्नेलगंज अजय कुमार सिंह एवम कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि डॉ0 परमेश्वर सिंह के नेतृत्व में भारत के 15हवीं राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मू जी के ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाते हुए अपनी खुशी को एक दूसरे से साझा किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री संदीप सिंह,सरयू मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने मंडल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर व ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close