google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

113 लड़कियों को फोन पर परेशान करता था एक सख्स तो एक पुजारी ने किया 23 शहरों की 60 लडकियों को फोन पर तंग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

वीमेन हेल्पलाइन पर 113 लड़कियों ने फोन पर परेशान करने की शिकायत की। नंबर ट्रेस करने पर कौशांबी के कोरियों गांव के रावेन्द्र कुमार मौर्य की पहचान हुई। यूपी के 36 जिलों की पुलिस इसकी तलाश कर रही है। ये शख्स लोकेशन के साथ समय-समय पर सिम भी बदलता रहा। ये सिम फर्जी आईडी पर लिए गए थे। ये भी सामने आया कि वो घर की जगह खेतों में बैठकर फोन करता था।

इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि रावेन्द्र अपने फोन से किसी भी नंबर को मिला। फोन लड़के के उठाने पर काट देता। लड़की के उठाने पर बातें करने लगा। उसके विरोध पर धमकी देता।

पुजारी करता है अश्लील बातें, 23 शहरों की 60 लड़कियों की शिकायत

6 दिसंबर 2021 को महिलाओं को कॉल करके अश्लील बातें कर परेशान करने वाले पुजारी को गिरफ्तार किया गया। रायबरेली के भदोखर कल्याणपुर निवासी देवेंद्र कुमार के खिलाफ लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर सहित 23 जिलों की 60 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल व फर्जी नाम व पते पर खरीदे गये सिमकार्ड भी बरामद किये है। वह पेशे से पुजारी था।

स्टेशनरी दुकानदार नंबर बदलकर करता था फोन

24 जून 2021 वीमेन पावर लाइन की टीम ने महिलाओं को अश्लील कॉल कर परेशान करने के आरोपी शिव कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। स्टेशनरी दुकानदार शिव कुमार एक सिम से ही महिलाओं को नग्न होकर वीडियो कॉल करता था। यही नहीं उन्हें मैसेज भी भेजता था। महिलाओं के शिकायत करने की बात कहने पर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

लड़कियों को फोन पर परेशान करने वाले कुछ और आरोपियों के बारे में जानिए

लखनऊ के ठाकुरगंज रहने वाला लक्ष्मीकांत लड़कियों को नंबर बदल-बदल कर परेशान करता था। उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2021 तक 71 लड़कियों से छेड़छाड़ के मुकदमा दर्ज हुए।

एटा के शैलेन्द्र कुमार के खिलाफ 22 शिकायतें दर्ज हुए। वह लड़कियों के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस के फोन करते ही दोबारा गलती न करने की बात कह कर माफी मांग लेता था। बाद में दोस्तों के साथ दोबारा नंबर बदलकर फोन पर परेशान करता था।

लखनऊ पारा का देशराज पुलिस से बचने के लिए अपने पैतृक गांव व रिश्तेदारों के यहां ठिकाना बनाए था। इसके खिलाफ 8 शिकायतें दर्ज थी।

प्रतापगढ़ निवासी रोहित शुक्ला नंबर बदल-बदल कर महिलाओं को परेशान करता था। पुलिस नंबर ट्रेस न कर सके, इसके लिए 5 अलग-अलग मोबाइल का इस्तेमाल करता था। वहीं पुलिस गिरफ्तार न कर सके, इसके लिए खेत में पेड़ पर चारपाई बांध कर सोता था। इसके खिलाफ 37 शिकायतें दर्ज थीं।

UP वीमेन पॉवर लाइन यानी 1090 के रडार पर साइको शोहदे हैं। मतलब वो लड़के, जो लगातार लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। इस स्टडी में UP से 6 महीने में 1.89 लाख लड़कियों की शिकायतें पहुंची। ये आंकड़ा 1 जनवरी से 30 जून 2022 तक का है। अकेले साइबर बुलिंग की 85 हजार लड़कियां शिकार हुई हैं।

इसका मतलब ये हुआ, पुलिस की ट्रेसिंग में ऐसे लड़के मिले जो इंटरनेट पर पहचान बदलकर लड़कियों को अश्लील मैसेज और फोटो-वीडियो भेजते हैं। 2021 में 16 गिरफ्त में आ चुके हैं, बाकी की तलाश जारी है। वीमन पॉवर लाइन का दावा है कि 95% लड़कियों को परेशान करने वालों को सबक सिखाया गया।

जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक 2.13 लाख मामले पहुंचे हैं। इसमें फोन बुलिंग बढ़ी है। इसका मतलब फोन पर लड़कियों को परेशान किया जा रहा है। इस साल 85 हजार 331 शिकायतें पहुंची, जबकि पिछले साल 36 हजार 262 शिकायतें दर्ज हुई थी।

घरेलू हिंसा की 3400 शिकायत, काउंसलिंग से हुई सॉल्व

घरेलू हिंसा कैटेगरी में 1090 टीम को 3490 शिकायतें मिली हैं। ये आंकड़ा जनवरी से जून तक का है। पुलिस का दावा है कि इनका निपटारा भी हो चुका है। जो मामले काउंसलिंग में सॉल्व नहीं हुए, उनमें एफआईआर दर्ज कराई गई है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close