google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीझारखंड

प्रखंड प्रमुख और 20 सूत्री अध्यक्ष ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब मिले

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख सतेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक के कई कर्मियों को नदारद पाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पब्लिक प्रतिदिन प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर काट कर निराश होकर शाम में अपने घर पहुंच जाती है।

प्रमुख ने बताया कि पब्लिक की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मियों कि अनुपस्थिति के कारण न लोगों का संपर्क हो रहा है, न ही उनका कोई कार्य हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रखंड कार्यालय में मंगलवार व शुक्रवार को सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। जबकि यहां की सिस्टम पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी का भी कोई ध्यान नहीं है।

प्रमुख ने बताया की 15वें वित्त के जेई अभिषेक कुमार सिंह व राजू प्रजापति तीन माह से प्रखण्ड कार्यालय नहीं आ रहे हैं। वहीं रोजगार सेवक अनुज कुमार रवि व विनय कुमार तीन दिन से, पंचायत सेवक राजेन्द्र राम, परमानन्द राम व संजीव कुमार ठाकुर दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त से इसकी शिकायत करूँगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का निर्देश है कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन व राशन कार्ड हर समय बनना चाहिए, किन्तु कांडी प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व उनके स्टाफ बिल्कुल सरकार के विरोध में ही काम कर रहे हैं। 

प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने कहा कुछ दिन पहले ही बीस सूत्री की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रखण्ड के सभी प्रतिनिधि व सभी स्टाफ शामिल थे। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया था कि मंगलवार व शुक्रवार को प्रखण्ड दिवस मनाया जाता है। जहां सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। जबकि यहां अधिकतर कर्मी नदारद रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड में अभिषेक कुमार व राजू प्रजापति दो जेई हैं। अभी तक मैं खुद उनसे परिचित नहीं हूं। वे पब्लिक को क्या पहचानेंगे?

उन्होंने मीडिया के माध्यम से उपायुक्त से आग्रह करते हुए उक्त दोनों जेई को प्रखण्ड कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देश देने की मांग की है। मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, सचिव अंजनी सिंह सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close