google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपालमध्य प्रदेश

नशे में टुन्न बीच सड़क पर भिड़ीं और थाने में गिड़गिड़ाई ये हाईप्रोफाइल गर्ल्स; देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरपाल सिंह राणा की रिपोर्ट 

भोपाल । होशंगाबाद रोड पर स्थित बार के सामने दो लड़कियों में बुधवार देर रात मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, गंदी गालियां दी और लात-घूंसे भी चलाए। दोनों अपने दोस्तों के साथ शराब पीने आई थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बहस हुई और रोड पर आते-आते दोनों भिड़ गईं। इसका VIDEO भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि बीच-बचाव करने के दौरान उनकी दो दोस्त भी झगड़ गईं। लड़कियां अच्छे घरों की बताई जा रही हैं।

 

नशा उतरते ही गिड़गिड़ाईं

खबर मिलने के बाद पहुंची मिसरोद थाना पुलिस सभी लड़कियों और उनके साथ आए युवकों को देर रात थाने ले आई। सभी का मेडिकल कराया गया। थाने में लड़कियों का नशा उतर गया और वे गिड़गिड़ाकर पुलिस से माफी मांगने लगी। दो पक्षों में समझौता होने के बाद सभी को जाने दिया गया।

पुलिस सभी को ले गई थाने

पुलिस के अनुसार होशंगाबाद रोड पर एक मॉल में बार है। देर रात मॉल के बाहर लड़कियों में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर चार से पांच लड़कियां आपस में झगड़ते मिलीं। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। सभी को थाने लाया गया। एक लड़की गांधीनगर, एक टीला जमालपुरा और दो अन्य शाहपुरा की रहने वाली थी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ईद की पूर्व संध्या पर राजपुर गांव में सैकड़ों बच्चों को किया गया वस्त्र वितरण

रोजाना हो रहे झगड़े

पुलिस के अनुसार बार में बाहर की लड़कियां शराब पीने के लिए आती हैं। शराब पीने के बाद अक्सर यहां पर झगड़े होते रहते हैं। कई बार नौबत हाथापाई तक आ जाती है। नशे में धुत होकर पहले झगड़ा करते हैं। नशा उतरने के बाद माफी मांगकर आपस में समझौता कर लेते हैं। यहां पर लड़कियों में झगड़ा आम बात हो गई है।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close