google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

आजम-अखिलेश के गढ़ में योगी ने लगाई सेंध ;गुड्‌डू जमाली ने हार स्वीकार की

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

लोकसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर BJP उलटफेर कर रही है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 10,339 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के ​​​धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर हैं। वहीं, रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 41,675​​​​​​​ वोटों से आगे चल रहे हैं।

पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने 8,100 वोटों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस के दलवीर गोल्डी तीसरे नंबर पर पर रहे। यहां पर अकाली दल और BJP के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

विधानसभा की भी 7 सीटों में से 6 के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आप ने जीत हासिल की है। वहीं, त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर YSR कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा। उधर, आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर रही।

आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है।

आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की काउंटिंग चल रही है। कुछ ही देर में नतीजे साफ हो जाएंगे। भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- इतिहास बनाया जा रहा है। भाजपा ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव 37 हजार 797 वोटों से जीता। आजमगढ़ की भी जीत होने वाली है।

आधिकारिक रूप से आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर हैं। बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है। रामपुर में भी भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी 42 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। सपा प्रत्याशी आसिम राजा दूसरे नंबर पर हैं।

आजमगढ़ के रुझान…

प्रत्याशी    पार्टी    कुल वोट    स्थिति

दिनेश लाल यादव निरहुआ    भाजपा    267553    आगे

धर्मेंद्र यादव    सपा    255290    दूसरा नंबर

शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली    बसपा    228158    तीसरा नंबर

रामपुर के रुझान…

प्रत्याशी    पार्टी    कुल वोट    स्थिति

घनश्याम लोधी    भाजपा    367104    आगे

आसिम राजा    सपा    325056    दूसरा नंबर

(ये आंकड़े आज दोपहर 2.25 बजे तक की है)

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close