google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिहारसिवान

मौत के बाद भी चैन से सोने नहीं दिया इन दहेज के लोभियों ने नवविवाहिता को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नवदीप शर्मा की रिपोर्ट

देश के हर तबके में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन दहेज के नाम पर बेटियों की बलि थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला बिहार से सामने आया है, जहां पर एक विवाहिता की दहेज के नाम पर हत्या कर दी गई, फिर मारकर दफना दिया। दहेज लोभियों का इतने से मन नहीं भरा तो उन्होंने कब्र से लाश निकाली और जला डाला। इसी क्रम में जब पीड़िता के पिता को पता चला तो वह अपनी बेटी का अधजला पैर बोरी में भरकर न्याय के लिए थाने जा पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला बिहार के भोजपुर इलाके के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है। जहां ममता नाम की मृतका को उनके ससुराली जन ने 1 लाख रुपये दहेज में न देने के चलते मार डाला। फिर ममता की लाश को सोन नदी के किनारे दफना दिया। जब उन्हें लगा कि राज खुलने पर पुलिस उन्हें पकड़ लेगी तो उन्होंने दफनाई गई लाश को बाहर निकालकर जला दिया।

इस घटना में पिता के थाने जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। थाने में पहुंचे पिता ने पूरी बात बताई, जिसके बाद केस दर्ज कर पैर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि ममता के पति शत्रुघ्न और ससुर लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ममता की शादी साल 2021 में हुई थी। मृतका के पिता अखिलेश और मामा ने अब इस मामले में मुफस्सिल थाना में शत्रुघ्न बिंद और उसके पिता राम प्यार बिंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पति और ससुर पर विवाहित महिला को मारकर जलाने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की है। हमने मृतका के बाएं पैर को डीएनए टेस्ट के लिए पटना भेज दिया है। अभी मामले की जांच चल रही है और सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close