google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पंजाबलुधियाना

नशे में रिश्ता भूला ; दादी ने नशे के लिए नहीं दिए पैसे तो पोते ने सारी सीमाएं पार कर दी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परमजीत सिंह बाली की रिपोर्ट

कादियां (गुरदासपुर)। नशे के लिए अपनों का खून बहाने की घटनाएं लगातार प्रदेश में सामने आ रही हैं। इसकी चपेट में शनिवार को एक और परिवार आ गया। मामला पंजाब के कादियां विधानसभा क्षेत्र के गांव नाथूपुर में सामने आया है। यहां पर नशे के लिए पैसे न मिलने पर नशे के आदी युवक ने रिश्ते में दादी लगती बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिंदर कौर दूर की रिश्तेदारी में आरोपित दीप सिंह की दादी लगती थी।

आरोपित दीप ने पहले नशे के लिए पैसे देने के लिए महिंदर कौर और उनके पति से झगड़ा किया व फिर मारपीट की। इसी बीच चोट लगने से महिंद्र कौर बेसुध होकर जमीन पर जा गिर पड़ी। गांव वालों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव नाथपूर के वीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे विदेश में रहते हैं। वह पत्नी महिंदर कौर के साथ घर में अकेले रहते हैं। दूर के रिश्ते में पौत्र लगने वाला 27 वर्षीय दीप सिंह ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर उसने पहले उनकी पिटाई की। जब पत्नी उन्हें बचाने आई तो उसने उसकी भी जमकर पिटाई कर डाली। मारपीट से वह बेहोश होकर गिर गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे गांव वाले उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उधर, घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है। एसएचओ कादियां सुखराज सिंह ने बताया कि दीप सिंह के हत्या के आरोप में धारा 302 का पर्चा दर्ज कर लिया गिया है। बुजुर्ग महिंदर कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेज दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close