google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ग्वालियरमध्य प्रदेश

विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंस कर जेठ ने अपने साढ़ू के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म और जब महिला ने विरोध किया तो पढ़िए फिर क्या हुआ ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

ग्वालियर। एक विवाहिता से उसके जेठ ने अपने साडू के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया। महिला ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। साथ ही आरोपियों ने कहा कि किसी से कुछ कहा तो मार डालेंगे। घटना महाराजपुरा की है। घटना के समय विवाहिता का पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया था।

पति के लौटते ही पीड़िता ने सारी बात बताई। पर बदनामी के डर से वह चुप रहे, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। जिसके बाद महिला और उसका पति महाराजपुरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी जेठ व साडू पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

उपनगर मुरार सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) की शादी महाराजपुरा के जिरेना गांव में हुई है। पर महिला अपने पति के साथ अलग रहती है। नवंबर 2021 में महिला का पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। महिला अपनी ससुराल में कुछ काम से आई थी। जब वह ससुराल पहुंची तो वहां पर कोई नहीं था। घर में जेठ पदम, उसका साडू हरिसिंह व एक दोस्त राकेश था। इसलिए महिला वापस अपने घर लौटने लगी। उसी दौरान पदम सिंह और साडू हरिसिंह महिला को जबरन घर के अंदर ले गए और उसके साथ गलत हरकत करने जब महिला ने चिल्ला कर इसका विरोध किया तो जेठ ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेठ उसके साडू ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला को वहीं छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है महिला का पति ट्रक चलाने का काम करता है और अक्सर कई-कई दिनों के लिए घर से बाहर ही रहता। घटना के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में पति को बताया। कुछ दिन महिला और उसका पति बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करने लगे तो वह महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत की।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महाराजपुरा के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि एक महिला ने थाने आकर शिकायत कर बताया है कि वह अपनी ससुराल किसी काम से गई हुई थी। वहां उसे अकेला पाकर जबरन उसके साथ जेठ और जेठ के साडू ने मिलकर दुष्कर्म किया है।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close