google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपालमध्य प्रदेश

प्यार में अधर्मी बने एक हैवान की कहानी ; शादी शुदा महिला को पहले पति से अलग कराया, निकाह का वादा, फिर रेप और आगे पढ़िए क्या हुआ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राधेश्याम पुरवैया की रिपोर्ट

भोपाल। पिपलानी इलाके में शादीशुदा महिला से निकाह का वादा कर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले शादीशुदा महिला का तलाक कराया, इसके बाद 5 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने जब शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने उसे पूर्व पति से हुए बेटे का खतना (मुस्लिम रीति-रिवाज) कराने, बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही। वो बोला- इसके बाद ही शादी करूंगा…। तब जाकर महिला ने आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और महिला का भी एक बेटा है।

आलमनगर (रत्नागिरी) में रहने वाली 24 साल की पीड़िता की शादी साल 2014 में पिपलानी में हुई थी। उसके घर के पास ही अब्दुल आमिर की कबाड़ की दुकान थी। 2015 में आमिर की पहचान महिला के पति से हुई। जिसके बाद आरोपी ने महिला के पति से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उनके घर आने-जाने लगा।

महिला के मुताबिक इसी बीच उसका पति से विवाद हो गया। जिसकी जानकारी आमिर को लगी तो वह उसे जहांगीराबाद इलाके में डी-मार्ट शॉपिंग मॉल ले गया। वहां उससे 20 हजार रुपए लिए और जाली दस्तावेज बनवाकर पति से तलाक करा दिया।

आमिर ने खुद को अविविवाहित बताते हुए उससे निकाह का वादा किया और उसे अपने साथ रहने के लिए मना लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। कई साल साथ रहने के बाद 6 महीने पहले महिला ने दबाव डाल आमिर से शादी करने का कहा तो वह इस्लाम धर्म अपनाने की बात कहने लगा। विरोध करने पर वह उसे घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा देता था। महिला ने शुक्रवार को पड़ोसियों की मदद से ताला खुलवाया और पिपलानी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

1 बेटा पहले पति से, दूसरा आमिर का

महिला ने बताया कि पहले पति से उसका एक पांच साल का बेटा है, जबकि दूसरा बेटा आमिर से हुआ है। वह पहले वाले बेटे का खतना कराने का दबाव बना रहा था। नाम भी वह इस्लाम के मुताबिक रखना चाहता था। विरोध करने पर मारपीट करता था और उसके साथ अननेचुरल सेक्स भी करता था।

FD तुड़वाकर निकाल लिया सारा पैसा

महिला ने बताया कि उसने तीन लाख रुपए की एफडी करा रखी थी। आरोपी ने इसे तुड़वाकर पूरा पैसा अपने धंधे में लगा दिया। आरोपी कई बार उसकी बचत का पैसा भी ले जा चुका है। महिला ने बताया कि अब्दुल शादीशुदा था। उसकी पत्नी ने भी हाल ही में महिला को धमकाया था। एफआईआर की जानकारी लगने के बाद आमिर का परिवार उसे धमकी दे रहा है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close