google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

इस महान शख्सियत को हो गया था अपनी मौत का अहसास, देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

एक पंजाबी गीत दो सप्ताह में तेजी से वायरल हो रहा है और उसको सुनने वालों की संख्या भी लाखों में पहुंच रही है। यह गीत सिद्धू मूसेवाल ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था, शायद उसे पता नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी गीत है और इस गीत के बोल सच होने वाले हैं। यह गीत था “ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये” और ज़िन्दगी का खेल देखिए कि महज, दो सप्ताह बाद ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

खुद पर ही गाया था गाना!

गीत के बोलों से भी यह लगता है कि सिद्धू ने यह गीत खुद पर ही गाया था, जिसमें वह कहते हैं कि चौबर यानी गबरू जवान के चेहरे पर काफी नूर दिख रहा है और इसका जनाजा जवानी में ही निकलने वाला है। यह गीत रविवार को हकीकत में बदल गया और सिद्धू मूसेवाला सदा के लिए गहरी नींद सो गया। सिद्धू मूसे वाला के कुछ फैंस ने इस गाने की एल्बम के कवर को भी सोशल मीडिया पर डाला है जिसपर एक बी एम डब्ल्यू की तस्वीर है जिसमे 1996 में यू एस के मशहूर रैपर टुपैक शाकुर (Tupac Shakur) सफर कर रहे थे और उन्हें भी इसी तरहं गोलीयों से भून दिया गया था। तो क्या यह मानना सही होगा कि सिद्धू मुससेवाला को धमकियां आ रही और उन्हें क्या इस बात का इलम हो गया था कि अब वो बच नही पाएंगे।

आपको बतां दे कि सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी को खतरा था यह बात पंजाब की खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को पता थी। 16 सितंबर 2020 को जालंधर में दो बदमाश पकड़े गए थे, जिन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से भी फिरौती के 50 लाख मांगे थे और मना करने पर दोनों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने की योजना बनाई थी। दोनों युवकों का नाम चंद्र खन्नी और गुरजिंद्र बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पंजाब की सुरक्षा एजेंसी

पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अब उस मामले को दोबारा खोलने में जुट गई हैं और वो उस घटना से इसको जोड़ कर जांच में जुट गई है। अब जांच एजेंसियां उन दोनों आरोपीयों के बारे में पता कर रही है कि वो कगं है जेल में या जेई से बाहर। यह भी अंदाज़ लगाया जा रहा है कि कहीं उन दोनो आरोपियों का उस घटना से कोई लिंक तो नही? यह जानने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसियों के साथ साथ पंजाब पुलिस की एस आई टी भी मामले की जांच में जुट गई है।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close