google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वायरल खबर

इस नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा काम कि चर्चाएं हो रही हैं सरेआम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

प्रशांत झा की रिपोर्ट

एकमा(छपरा)। बिहार के छपरा में नई नवेली दुल्हन की करतूत की खूब चर्चा हो रही है। शादी के महज कुछ दिन बाद दुल्हन ने पति और ससराल वालों को गच्चा देकर ऐसा काम किया है जिससे सब हैरान हैं। छपरा के एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में एक दुल्हन ससुराल से तीन लाख के जेवर और 30 हजार कैश लेकर फरार हो गई है। नई नवेली दुल्हन की इस हरकत के बाद ससुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

खबर के मुताबिक एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में एक नई नवेली बहू अपने पति के घर से तीन लाख के जेवर एवं 30 हजार रुपये नकद लेकर गायब हो गई। ससुर आमावश मांझी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि मई महीने में ही अपने पुत्र की शादी सिवान जिले के एक गांव में की थी। इधर नौ मई को सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव के लक्ष्मण यादव उर्फ बटुला यादव  के पुत्र मोती यादव ने मेरी बहू से फोन से बात की। फिर वह उसे बहला फुसला कर उसे ले गया है।

सुसर ने आरोप लगाया है कि शादी के दिन भी मोती यादव ने हंगामा किया था। जिसके बाद लोगों की पहल के बाद उसे शांत कराया गया और उनके बेटी की शादी कराई गई।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close