google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरैया

सास को हाथ पैर बांध कर जा रहे थे नहर में फेंकने, फिर क्या हुआ? पढ़िए पूरी खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

औरैया। जिले में एक महिला ने अपनी सास को मारने के लिए हाथ पैर बांध नहर में डालने का प्लान बनाया, जिसे अंजाम देने के लिए उसने अपने भाई व बहनोई को लगाया। दोनों बुजुर्ग महिला को बाइक पर बैठा कर नहर में डालने जा रहे थे कि तभी रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल थाने में पुलिस बुजुर्ग महिला समेत दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि कानपुर देहात जिले गांव रायपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सिया देवी के इकलौते बेटे राकेश का विवाह पूजा देवी से हुआ था। शादी के बाद किसी बात को लेकर सास बहू में झगड़ा होता रहता था। इस बार झगड़े में बहू ने अपने भाई और बहनोई को बुला लिया। पूजा देवी के भाई सुखवीर व मिरगावा फफूंद निवासी बहनोई दलेल ने बुजुर्ग महिला के हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा बांधकर बाइक के बीच में बिठाकर ले जाने लगे। जैसे ही देवरपुर गांव पहुंचे कि ग्रामीणों की नजर बुजुर्ग महिला की तरफ पड़ी तो उन्होंने पीछा करके पकड़ लिया और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। 

मौके पर पहुची पुलिस ने बुजुर्ग महिला व दोनों लोगो को लेकर थाने आई, जहां पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के पुत्र को फोन कर थाने फफूंद बुलाया है। इधर पीड़ित सिया देवी ने बताया कि यह लोग उसे नहर में फेकने की बात कहकर ले जा रहे थे। मुंह मे कपड़ा लगा दिया जिससे वह बोल न पाए। पीड़ित का पुत्र राकेश पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही था।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ललिता कुमारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के हाथ पैर बांध कर दो लोग लेकर जा रहे थे। जिनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। कानपुर देहात की मंगलपुर थाना पुलिस को भी सूचित किया है। पीड़ित महिला या उसका पुत्र जो तहरीर देगा उसी अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close