google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पहला चरण ; कांग्रेस, भाजपा एवं राजद ने बढाई पैठ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट

गढ़वा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना की समाप्ति के बाद कांग्रेस, राजद एवं भाजपा समर्थक मुखिया पद पर जीत हासिल किए हैं। जबकि कई विजेता मुखिया प्रत्याशी किसी दल के साथ जुड़ने के बजाय स्वयं को न्यूट्रल रखे हुए हैं। पहले चरण के चुनाव में अधिकतर पुराने मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है। मालूम हो कि पहले चरण में रंका अनुमंडल के पांच प्रखंडों में मुखिया के 38 पद पर चुनाव हुआ था। इनमें सर्वाधिक 16 पदों पर झामुमो, छह पर कांग्रेस, चार पर भाजपा, एक पर भाकपा तथा 11 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मुखिया का चुनाव जितने में सफल रहे। बात गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के करें तो जनेवा पंचायत की मुखिया प्रवंता देवी के पति इंद्रदेव सिंह, भाजपा समर्थक हैं। इसी प्रकार मदगड़ी क पंचायत की मुखिया प्रेमनी देवी के पति राजू घासी तथा करचाली पंचायत की मुखिया मोनिका खलखो के पति अमित बाखला, कांग्रेस के समर्थक हैं। इसी प्रकार भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह, बिजका पंचायत की मुखिया सविता देवी के पति महेश्वर सिंह तथा फकीराडीह पंचायत सोहर सिंह भाजपा से जुड़े हुए हैं। चिनियां प्रखंड में पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रखंड के सभी सातों पंचायतों में झामुमो समर्थकों का कब्जा है। बरवाडीह पंचायत से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो युवा अध्यक्ष की पम्मी देवी चुनाव जीतने में सफल रही हैं। इसी प्रकार डोल पंचायत से मुखिया पुष्पा देवी के पति उमाशंकर गुप्ता उर्फ टुनी, हेताड़ कला पंचायत से मुखिया चिंता देवी के पति चरकु परहिया, चिनियां पंचायत से मुखिया जाहीरा बीबी, पति अयुब मंसूरी, खुरी पंचायत से मुखिया समुद्री देवी, पति उदय भुइयां, बिलैती खैर पंचायत से मुखिया गोपाल कुमार यादव, बेता पंचायत से मुखिया रामेश्वर सिंह झामुमो समर्थक हैं। जबकि बड़गड़ पंचायत से निर्वाचित चारों प्रखंड की मुखिया कांग्रेस समर्थक बताई जा रही हैं। इनमें बड़गड़ पंचायत की मुखिया मोनिका कच्छप, पति दिनेश लकडा़, परसवार पंचायत के मुखिया जंगलपती लकडा़ टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो तथा मदगड़ी च पंचायत की मुखिया अनिता बाखला पति सत्यानंद बाखला कांग्रेस पार्टी के समर्थक हैं।

इसी प्रकार रमकंडा प्रखंड में रमकंडा पंचायत से निर्वाचित मुखिया रंजू पांडेय, विराजपुर पंचायत से मुखिया ललिता लकड़ा, बलिगढ़ पंचायत से मुखिया विनोद प्रसाद, चेटे पंचायत से मुखिया कमेश कोरवा तथा रक्सी पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी निर्दलीय हैं। वहीं हरहे पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद एवं उदयपुर पंचायत शकुंतला देवी झामुमों समर्थक हैं। जबकि रंका पखंड के कुल चौदह मुखिया में कटरा पंचायत से मुखिया अनिमा देवी, चुतरू पंचायत से मुखिया मो. खालिद, चुटिया पंचायत से मुखिया गीता देवी, विश्रामपुर पंचायत से मुखिया जिना देवी, खरडीह पंचायत से मुखिया नेहा कुमारी, मानपुर पंचायत से मुखिया मो. हासिम अंसारी तथा खपरो पंचायत से मुखिया शहनाज परवीन, झामुमो समर्थक बताए जा रहे हैं। वहीं दुधवल पंचायत से मुखिया मो. इजहार अंसारी भाकपा समर्थक बताए जा रहे हैं। इसी प्रकार से सोनदाग पंचायत से मुखिया रीाम देवी, कंचनपुर पंचायत से मुखिया प्रतिमा देवी, रंका पंचायत से मुखिया सविता देवी, तमगेलका पंचायत से रिंकी देवी, बाहाहारा पंचायत से मुखिया किरण देवी तथा सिरोई खुर्द पंचायत से मुखिया कर्मदयाल सिंह निर्दलीय बताए जा रहे हैं।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close