Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 2:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

बच्चों ने दो आम तोड़ लिए तो नग्न कर पीठ के खाल उधेड़े फिर चींटी का घोंसला बदन पर झाड़ दिया, आगे पढ़िए क्या हुआ

50 पाठकों ने अब तक पढा

राजा कुमार साह की रिपोर्ट

मधुबनी, बिहार।   आम तोड़ना दो किशोरों के जान पर बन आयी। बगीचे वालों ने दोनों किशोरों को रस्सी से बांध कर पिटाई की। इसका वीडियो गुरुवार शाम से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लौकहा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का यह वीडियो है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। लेकिन बच्चों की पिटायी का वीडियो जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए है।

बगीचा मालिक ने बच्चों का हाथ एक ही रस्सी से बांधकर उनके शरीर से शर्ट उतरवा लिया। पहले तो दोनों बच्चों को जमकर पिटाई की। इतना मारा कि बच्चों के शरीर का छाल उड़ गया। इससे भी मन नहीं भरा तो बच्चों को बगीचा ले जाकर चींटी का घोंसला उसके नग्न शरीर पर डाल दिया। बच्चे चिखते रहे चिल्लाते रहे लेकिन किसी का दिल उनकी मासूमियत पर नहीं पसीझा।

इस बारे में लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभी उनके पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो देखा है। जांच की जा रही है अगर वीडियो सही पाया जाता है तो किशोरों को पीटने वाले को कड़ी सजा होगी। 

दीदी गे दादी बचा ले गे दादी

वायरल वीडियो में बच्चे सामने खड़ी एक महिला को पीटने वाले से बचाने की गुहार लगाते हैं। बच्चे बार-बार दीदी गे दादी बचा ले गे दादी कहते रहते हैं। लेकिन महिला हंसती रहती है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़