google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाराबंकी

दहेज के लिए जुल्मों की बौछार ; पति ने ऐसे किया पिटाई की प्रसव के बाद लगे टांके भी टूट गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बाराबंकी। फतेहपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जमकर प्रताड़ित किया। महिला जब पहली बार गर्भवती हुई तो पति ने उसके पेट पर लात मार दी, इससे बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई थी। इसके बावजूद ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। दोबारा गर्भवती होने पर प्रसव के बाद पति ने इस तरह पिटाई की महिला का टांका टूट गया।

महिला का आरोप है कि समझौता करके मायके वालों ने उसे दोबारा ससुराल भेज दिया। इसके बाद वह फिर से गर्भवती हुई, बच्चा पैदा होने के बाद फिर से ससुराल वालों ने उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति ने उसे बुरी तरह पीटा, इससे पेट में लगा उसका टांका टूट गया। मारपीट के बाद महिला के पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया। अब पीड़ित महिला और उसका परिवार पुलिस प्रशासन और शासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

मामला बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में स्थित ब्रह्मनी टोला के रहने वाले मोहम्मद जमील की बेटी से जुड़ा है। मोहम्मद जमील ने अपनी बेटी का निकाह बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बे के लक्ष्मीपुर गांव के मोहम्मद इबरार से किया था। मोहम्मद जमील का आरोप है कि जब से बेटी का निकाह हुआ है उसका पति और ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close