google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

“रवि” के “वार” ने बांदा में लगाई सेंचुरी तो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ गया हीट स्ट्रोक का खतरा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

जालौन: यूपी के तमाम शहरों में आसमान से आग बरस रही है। सूरज की बढ़ती तपिश से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया। वहीं बुंदेलखंड के कई जिले सूरज की आग से झुलस रहे है और रविवार को जालौन में पारा 49 डिग्री पहुंच गया। वहीं बांदा में रेकॉर्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री पहुंच गया है। भीषण गर्मी ने रात ही नहीं बल्कि दिन का सुकून भी उड़ा दिया है। इस बार पड़ने वाली गर्मी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए तो, वहीं मौसम ने भी मानसून के जल्द दस्तक को लेकर आशंका जताई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। दिन पे दिन बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हो रहे है। हालात यह हो गए कि सड़कों पर लोगों ने बेवजह निकलना बंद कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को सुबह से ही सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया।

बुजुर्गों और छोटे बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा

गर्मी के भीषण प्रकोप के कारण बुजुर्गों और छोटे बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। मौसम के तल्ख तेवर ने अपने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मई माह में यूपी का अधिकतम तापमान वर्ष 2010 में 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को बांदा में सबसे अधिक 50 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया। झांसी में भी तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तीसरे स्थान पर 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर रहा। नोएडा से लेकर लखनऊ तक भी आसमान से आग बरस रहा है। लगातार 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना हुआ है।

समूचे बुंदेलखंड में पारा 46 के पार

बुंदेलखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार चला गया है। जिसमें बाँदा, हमीरपुर, झाँसी और चित्रकूट भी शामिल है। तो वहीं जालौन में रविवार को पारा 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। फिलहाल इस बढ़ती तपिश के बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने केरल में 27 मई को मॉनसून के आगमन की संभावना जताई है।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close