google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कन्नौज

लंदन वाली “प्रियंका प्रजापति” के नाम पर नौकरी कर रही कन्नौज की “प्रियंका यादव” पढ़िए हैरान करने वाली दिलचस्प खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

मीरजापुर : लंदन में रहने वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही प्रियंका यादव की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मीरजापुर मंडल कामता राम पाल एवं गठित त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डा. अंजना गोयल ने फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की है।

लंदन में रहने वाली प्रियंका प्रजापति वास्तविक पुत्री मनोज कुमार प्रजापति चक्रवर्ती रामकृष्ण नगर, गुरसहायगंज बालाजी नगर तिरवा रोड, नजसरापुर, कन्नौज की रहने वाली हैं। उनके शैक्षिक अभिलेख पर मीरजापुर के पहाड़ी स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल भरपुरा में शिक्षक की नौकरी दूसरी प्रियंका यादव कर रही थी। यह मामला 24 फरवरी को उजागर हुआ था। इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। शिकायतकर्ता मनोज कुमार प्रजापति के अनुसार प्रियंका लंदन में अपना परिवार संभाल रही हैं और यहां पर उसके कागजात पर दूसरी प्रियंका यादव पुत्री अजमेर सिंह यादव नौकरी कर रही थी। प्रियंका यादव ग्राम अदमापुर पोस्ट रोहिली थाना तालग्राम, तहसील छिबरामऊ, कन्नौज की रहने वाली हैं। वह बीते छह वर्षाें से नौकरी कर रही थी।

विध्याचल मंडल में अभिलेखों के सत्यापन के दौरान मामला पकड़ में आया है। लंदन वाली प्रियंका के पिता ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज से शिकायत कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की थी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कामताराम पाल के नेतृत्व में मंडलीय उप शिक्षा निदेशक व डीआईओएस मीरजापुर सत्येंद्र कुमार सिंह की तीन सदस्यीय समिति ने प्रकरण की जांच की। जांच में शिकायत सही मिलने पर अपर शिक्षा निदेशक राजकीय ने कार्रवाई की है। क्या है पूरा मामला

विध्याचल मंडल में वर्ष 2014 में आयोजित एलटी भर्ती में शिक्षिका प्रियंका की उर्दू विषय में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती हुई थी। भर्ती के बाद कागजातों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान कन्नौज जिले के बालाजी नगर तिरवा रोड नजसरापुर निवासी मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर शिकायत की कि उनकी बेटी प्रियंका के शैक्षणिक कागजात पर एक दूसरी महिला राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरपुरा पहाड़ी, मीरजापुर में नौकरी कर रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा शैक्षणिक कागजातों के सत्यापन के दौरान प्रकरण की जानकारी हुई। शिकायतकर्ता मनोज के अनुसार प्रियंका की शादी 14 फरवरी 2014 को अश्वनी कुमार निवासी पंचवटी विनायकपुर, कानपुर के साथ हुई है और वह मार्च 2019 से लंदन में रह रही हैं। उनके शैक्षणिक अभिलेख उनके पास हैं। इसके बाद जांच की गई तो शिकायत सही मिली।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close