google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाराबंकी
Trending

महिला सिपाही से प्यार की पींगे बढ़ाने के बाद पढ़िए इस पुलिसकर्मी ने कैसा घिनौना खेल खेला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला सिपाही एक पुलिसकर्मी के प्यार के चक्कर में फंस गई। 2 वर्षों तक लगातार पुलिसकर्मी महिला सिपाही से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अंत में जब महिला सिपाही ने पुलिसकर्मी से शादी करने की बात कही तो पुलिसकर्मी मुकर गया और महिला सिपाही के साथ गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं महिला सिपाही का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अपनी बहन की शादी करने के लिए उससे चार लाख रुपए भी ऐंठे लिए।

इसके बाद महिला सिपाही के परिजनों ने मामले में कोठी थाने में तैनात सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। हरिजन एक्ट, दुराचार और ठगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

शारीरिक शोषण और धन हड़पने का आरोप

बाराबंकी जिले में एक महिला सिपाही ने साथ में काम करने वाले पुलिसकर्मी सचिन कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और धन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने बताया है कि वह 2019 से कोठी थाने में तैनात थी। वहीं मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर अंतर्गत बाबूपुर चांदपुर निवासी सचिन कुमार से उनकी मुलाकात हुई। महिला सिपाही के अनुसार सचिन ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाए। इस बीच सचिन ने बहन की शादी की बात बताकर आर्थिक संकट का हवाला देते हुए उससे पैसे भी लिए।

परिवार इस संबंध के बारे में जानता था

महिला सिपाही का कहना है कि सचिन ही नहीं उसका पूरा परिवार इस संबंध के बारे में जानता था। दोनों के बीच विवाह की भी बात हुई थी। हालांकि आरोपी सचिन मुकर गया। उसने गाली गलौज और मारपीट भी की। विरोध करने पर महिला सिपाही को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला सिपाही ने कहा कि उसके परिवार के साथ भी मारपीट की गई और उसे भगाया गया। जिसके बाद पीड़िता ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close