google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
करनालहरियाणा

कौशल विभाग योजना बंद किए जाने की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया आंदोलन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करनाल। नगरपालिका सफाई कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाया।

जिसमें सफाई कर्मचारियों ने मांग रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो कौशल विभाग योजना चलाई जा रही है उसे तुरंत बंद किया जाए, सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान राम सिंह डील्लोड एवं राजकुमार डील्लोड ने संयुक्त संबोधन में कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए तथा 24 मई 2020 को सरकार द्वारा एक समझौता लागू किया गया था उस को पूरा नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा सरकार अपने वादे पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर रही है जिस कारण सफाई कर्मचारियों को झाड़ू लेकर रोष प्रकट करना पड़ा है प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान वीरभान प्रधान राम सिंह , सचिव राजकुमार डील्लोड जिला प्रधान सुमेर चंद उप प्रधान विनोद प्रोचा सुरेंद्र प्रोचा सह सचिव सोनी सह सचिव प्रवेश जॉनी मीडिया प्रभारी राकेश प्रोचा मीडिया प्रभारी ऑडिटर प्रवेश रोहतास, प्रचार सचिव रमेश चंद, महिला प्रधान शारदा उप प्रधान सरोज सुलोचना मीना सुनीता शालेनद्रो महेंद्र रोहतास सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने बताया यदि समय रहते सफाई मजदूरों की मांगे पूरी नहीं होती सफाई तो मजबूर होकर कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close