google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गुड़गांवहरियाणा

इंतहाई जुल्म ; नाबालिग नौकरानी के साथ ऐसी जालिमाना हरकतें आपको रुला देगी, गर्म चिमटे से दागा, डंडों से पीटा और…..

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

हरियाणा के गुरुग्राम में 13 साल की नाबालिग को एक दंपती ने काम पर रखा, फिर उस पर बेइंतहा जुल्म किए। उसके शरीर को गर्म चिमटे से दागा और डंडों से पीटा। यही नहीं, कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया। नाबालिग डस्टबिन से खाना उठाकर अपना पेट भरती थी।

नाबालिग की तस्वीर वायरल होने के बाद एक NGO की मदद से गुरुग्राम पुलिस ने उसे आरोपी दंपती के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पति पत्नी

पिछले साल बच्चे की देखभाल के लिए रखा था

जानकारी के अनुसार, आरोपी दंपती ने पिछले साल प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से अपने 3 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए 13 साल की नाबालिग को घर में रखा था। पीड़ित बच्ची मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। बाद में पति-पत्नी कभी खाना चुराने का आरोप लगाकर तो कभी काम ठीक से नहीं करने की बात पर उसे पीटने लगे। पुलिस ने बताया कि उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। अपनी भूख मिटाने के लिए नाबालिग कूड़ेदान में फेंका गया खाना खाती थी।

पीड़ित के शरीर पर घाव के निशान

नाबालिग के शरीर पर गर्म चिमटे से दागे जाने और दंपती की पिटाई के निशान मिले हैं। 7 फरवरी को ही पीड़ित की तस्वीर ट्विटर पर वायरल हुई। इस पर एक NGO ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया।

अस्पताल में भर्ती करवाया, मेडिकल जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच की जा रही है कि कहीं उसका यौन उत्पीड़न तो नहीं हुआ था। डॉक्टर उसका मेडिकल परीक्षण भी कर रहे हैं।

दोनों आरोपी अच्छी कंपनी में काम करते हैं

एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि आरोपी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में काम करता है। जबकि उसकी पत्नी एक न्यूज एजेंसी में काम करती है। सूत्रों के अनुसार महिला को उसकी कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close