google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सौतेली मां ने खेला खूनी खेल, दो सौतेले बेटों का गला रेता; हत्‍या में बेटे-बहू ने भी दिया साथ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

यूपी के देवरिया में बुधवार की सुबह एक सौतेली मां ने खूनी खेल खेला। बंटवारे के झगड़े में उसने अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या कर दी। इस वारदात में महिला के खुद के बेटे और बहू ने उसका साथ दिया।

घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव की है। सूचना पर एसपी देवरिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सौतेली मां, उसके बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार देवतहां गांव के रहने वाले श्रीनिवास प्रसाद दुबई में नौकरी करते हैं। उनके साथ ही उनका बड़ा बेटा जितेंद्र भी नौकरी करता है। उन्होंने दो शादियां की है। घर पर उसकी पहली पत्नी कुसुम देवी, उसका बेटा राजू और बहू अर्चना के अलावा दूसरी पत्नी मनसा देवी, बेटे अजय ( उम्र 18 वर्ष) और अभिषेक ( उम्र 12 वर्ष) थे।

बुधवार की सुबह मनसा खेत की तरफ गई थी उसी दौरान सोते समय अजय और अभिषेक की चाकू से गला रेत कर बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोनों भाइयों को कई बार चाकू से गोदा भी गया है।

आरोप है कि सौतेली मां कुसुम ने अपने बेटे राजू और बहू अर्चना (जितेंद्र की पत्‍नी) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घर में बंटवारे को लेकर काफी कलह चल रहा था। करीब 20 दिन पहले काफी झगड़ा हुआ था

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close