google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
करनालहरियाणा

CM सिटी करनाल में हुआ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का करनाल ब्लडी बाईपास पर जोरदार स्वागत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करनाल। हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान तथा नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों का करनाल पहुंचने पर बलड़ी वाई पास पुल के नीचे तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। उन्हें तलवार भेंट कर कहा कि इससे बीजेपी सरकार का नाश कर लोगो को कुशासन से मुक्ति दिलाएंगे। पुष्प वर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। कांग्रेस जिंदावाद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदावाद, सोनिया गांधी जिंदावाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में लोग मंहगाई बिजली संकट, अपराध में बढ़ोत्तरी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्राहि त्राहि कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सासंद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रभाव स्थााई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई मतभेद नही हैं।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि वह सभी कांग्रेस जनों को साथ लेकर चल रहे हैं। कांग्रेस में कोई टकराव नही हैं। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनों में पहले से अधिक उत्साह हैं।

इस अवसर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, नरेंद्र सांगवान, सुमिता सिंह, राकेश काम्बोज, त्रिलोचन सिंह, कमल मान, हरीराम साभा, पप्पू लाठर, अशोक खुराना, धर्मपाल कौशिक, रानी काम्बोज, नाहर सिंह सन्धु, कर्म सिंह खानपुर, जसवंत सिंह, ऊषा तुली, सुरेंद्र कौर, चिंतामणि नारंग, मुकेश चौधरी, अंग्रेज सैनी, भगवंत सिंह भाम्भा, ललित बत्रा, मनिंदर सेंटी, रोहित श्योराण, संदीप बलड़ी, संतोष तेजान, उषा राजपूत, जोगेंद्र चौहान, मनोज सिंगला, सुनेहरा वाल्मीकि, गगन मेहता, परमजीत वालमीकि, नरेश सन्धु, रोहित जोशी, दया प्रकाश, जोगेंद्र सिंह, पंकज गाबा, सचिन बूडन पुर, कर्मपाल सिंह, होशियार सिंह, परमजीत भारद्वाज, जिला राम, पम्मी सहोत्रा, अशोक काम्बोज आदि ने स्वागत किया।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close