google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशमथुरा

दुल्हन ने जैसे ही वरमाला पहनाया कि सिरफिरे आशिक ने चला दी गोली और मौके पर ही दुल्हन हो गई ढेर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान और नौशाद अली की रिपोर्ट

मथुरा । दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक सिरफिरे ने गोली मारकर दुल्हन की हत्या कर दी। वह उससे एकतरफा प्यार करता था। वारदात उस वक्त हुई जब दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाकर कमरे में आकर बैठी थी। घात लगाकर बैठा सिरफिरा युवक वहां आ धमका। उसने तमंचे से सीधे दुल्हन की आंख में गोली मार दी।

मामला नौहझील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का है। खूबीराम प्रजापति की बेटी काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। रात करीब एक बजे वरमाला की रस्म हुई। काजल ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। स्टेज पर खूब हंसी-ठिठोली भी हुई। इसके बाद दुल्हन को उसकी बहन और सहेलियां वापस कमरे में ले गईं।

बारात पर पत्थर फेंके, फिर दुल्हन को मारी गोली

दुल्हन जैसे ही अपने कमरे में गई। तभी कार्यक्रम स्थल पर दो-तीन युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दुल्हन के पिता खूबीराम ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले अनीश के एक भाई और दो दोस्त पत्थर फेंक रहे थे। जैसे ही परिवार के लोग इन युवकों के पीछे दौड़े तो वहां हड़कंप मच गया।

शोर-शराबा सुनकर दुल्हन के साथ के लोग कमरे से बाहर आ गए। तभी पहले से घात लगाकर बैठा अनीश दुल्हन के कमरे में पहुंच गया। वहां उसने काजल को आंख में गोली मारी और वहां से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर जब सब लोग कमरे में पहुंचे तो वहां खून से लथपथ काजल जमीन पर गिरी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पिता की गोद में ही काजल ने दम तोड़ दिया।

काजल को परेशान कर रहा था अनीश

दुल्हन के पिता खूबीराम ने बताया कि अनीश काजल को परेशान करता था। वह काजल से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन काजल उसे पसंद नहीं करती थी। तंग आकर 4 महीने पहले काजल को पलवल में उसकी बुआ के घर भेज दिया था, जब उसकी शादी तय हुई तो 4 दिन पहले ही मथुरा बुलाया था। 24 अप्रैल को वह मथुरा लौटी थी। 28 अप्रैल को शादी थी। काजल BSc की पढ़ाई कर रही थी।

दूल्हे को भी दी थी गोली मारने की धमकी

वारदात से पहले अनीश ने दूल्हे मुन्नालाल को भी धमकी दी। गांव में जहां बारात ठहरी थी वहां अनीश पहुंचा था। उसने दूल्हे को धमकी दी थी कि अगर उसने काजल के साथ सात फेरे लिए तो उसे गोली मार देगा। हालांकि, उस समय गांव के लोगों ने उसे वहां से भगा दिया था।

4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पिता खूबीराम ने अनीश पुत्र हरलाल, कपिल पुत्र हरलाल, संजू पुत्र सुरेश और पंकू पुत्र रमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। फिलहाल, अभी चारों आरोपी फरार हैं। काजल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता नोएडा में रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बड़ी बेटी की हत्या से आहत खूबीराम अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्यार ठुकराने से पागल हो गया था अनीश

गांव के लोगों ने बताया कि अनीश के शादी के प्रस्ताव को जब काजल ने ठुकरा दिया, तो वह पागल हो गया। अनीश, काजल के घर से करीब 400 मीटर दूर रहता है। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई है। काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close