google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
करनालहरियाणा

कांग्रेस ने मिनी सचिवालय परिसर को “बुरी नजर” से बचाने के लिये मिर्च की धुनी दी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करनाल । जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में मिनी सचिवालय परिसर में प्रशासन और सरकार को जगाने के लिए मिनी सचिवालय परिसर हवन यज्ञ के बाद प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर अपने परिजन की निमर्मता का शिकार हुए जस की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद कान खोलो प्रदर्शन किया गया। बाद में डीसी के प्रतिनिधि जिला ट्रेजरी अधिकारी राम निवास खरब को ज्ञापन कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर करनाल को बुरी नजर से बचाने के लिये मिनी सचिवालय की नज़र उतारने के लिये मिर्ची की धुनि दी गई। इस अवसर पर अल्टी मेटम दिया कि यदि प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो अब ताला लगाने के लिये हजारों कांग्रेस ज़न आएंगे।

मंहगाई बेरोजगारी,और क्राइम ने जीना मुहाल कर दिया : त्रिलोचन

उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल में भ्र्ष्टाचार चरम पर हैं। जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार उदासीनता बरत रही हैं। उन्होंने कहा कि लडख़ड़ाती कानून व्यबस्था आम आदमी के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता रघुवीर संधू ने कहा कि भ्र्ष्टाचार और आपराधिक बरदातो के बढ़ने से करनाल के लोग दहशत में जी रहे हैं। बलात्कार, चोरियां, डकैती की बढ़ती बारदात, अनैतिक धंधों में बढ़ती लिप्तता सीएम सिटी को क्राइम सिटी बना रही हैं। कांग्रेस के बरिष्ठ नेता कृष्ण बसताड़ा ने कहा किब बढ़ती मंहगाई, पार्को में सैर करने पर टैक्स लगाने से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। टेक्स और अधिक बढ़ने से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि जस की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने के लिये सरकार कार्रवाई करे इस अवसर कांग्रेस नेत्री रानी काम्बोज और संतोष तेजान ने कहा कि नकली और दोषपूर्ण नगरनिगम का आईडी सर्वे से लोग परेशान है। शहर में घोटाले दर घोटाले हो रहे है। बिना जरूरत के बनने बाली सड़क पर लगने बाले चार करोड़, आठ लाख में घोटाले की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में व्यापक घोटाले को लेकर व्हाइट पेपर जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, पार्को में सैर करने पर टैक्स वापस लेने का मांग की। गहराते बिजली संकट पर चिंता जताई।

इस अवसर पर कहा कि मंहगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। नींबू 300 रुपये किलो बिक रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। आटा दाल तेल के दाम भी आसमान छू रहे है।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह शैंटी, अमरजीत सिंह धीमान, डॉ, चन्द्रमणि नारंग ने भी बढ़ते भ्र्ष्टाचार पर चिंता जताई।

इस अवसर पर यह लोग मौजूद थे 

इस अवसर पर सतपाल जानी, ऊषा राजपूत, प्रियंका शर्मा, सुषमा नागपाल, अविनाश कौर भोली नीलोखेड़ी, युवा कांग्रेस प्रधान इंद्री रोहित श्योराण, युवा कांग्रेस प्रधान नीलोखेड़ी राजीव बुटाना, राजकरन, राजेश सन्धु, संदीप बलड़ी, होशियार सिंह, परम जीत, कर्मपाल सिंह, पुनीत शर्मा, तेजपाल सिंह, विनोद शर्मा, सतनाम जोशी, गगन मेहता, सुखविंदर सिंह, विनोद काला, नरेंद्र अग्घी, नरेश चुघ, रोहताश पहलवान, सिमरन सिंह, प्रकाश वीर, दलवीर सिंह, धर्मेंद्र मलिक बलजीत चौहान आदि उपस्थित थे।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close