google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जयपुरराजस्थान

दिल लेकर “दिवालिया” बना गई दुल्हन ; वो भी शादी के दूसरे ही दिन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट

जयपुर । एक लुटेरी दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गई। घर में शादी के बाद रिसेप्शन था। सब कुछ राजी-खुशी से चल रहा था। अगले दिन ससुराल वालों को बाजार जाने का कहकर निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। आखिर पीड़ित परिवार कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला झोटवाड़ा थाना क्षेत्र का है।

लक्ष्मी नगर विष्णु विहार निवासी रूप चंद (30) कॉन्ट्रैक्टर है। पीड़ित ने बताया कि बुध सिंह नाम का परिचित यूपी की रहने वाली 26 साल की पूजा का रिश्ता लेकर आया था। उसी ने बताया था कि लड़की जान-पहचान वाली है। रिश्ता तय होने के बाद 4 मार्च को दोनों की अजमेर में शादी हुई। दो दिन बाद 6 मार्च को रूप चंद के परिवार की ओर से रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इसमें सभी रिश्तेदार भी शामिल हुए। अगले दिन 7 मार्च को पूजा बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।

परिचित के झांसे में आकर की शादी

रूपचंद ने पुलिस को बताया कि बुध सिंह ने ही उसे अपनी बातों में फंसा यह रिश्ता करवाया। बुध सिंह ने कहा था कि अब समय रहते शादी कर लो। अकेले कैसे समय बीतेगा। जब लड़की की बात हुई तो बुध सिंंह ने बताया कि पूजा नाम की लड़की को वह जानता है। पूजा से मुलाकात करवाई। उसने परिवार से कहा कि पूजा सुशील है और पूरा घर संभाल लेगी। इस पर परिवार मान गया और अजमेर जाकर शादी कर ली।

सुबह रीति-रिवाज से गृह प्रवेश, शाम को भाग गई

पीड़ित ने बताया कि रिसेप्शन के बाद रीति-रिवाज से गृह प्रवेश करवाया गया। सुबह उसने बाजार जाने की इच्छा जाहिर की। शाम को वह बाजार के लिए निकली। देर रात तक वह नहीं पहुंची तो रूपचंद उसे ढूंढने निकला। पर सफलता नहीं मिली। पीड़ित का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर पहले शादी के लिए मनाया और फिर फर्जी शादी करवाई।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close