google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

मजदूरी के लिए महिलाओं में हुई भयंकर लड़ाई, किसी के बाल नोंचे तो किसी को लातघूंसे पड़े, चार हो गई घायल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

जालौन । पैसों के विवाद को लेकर दो महिलाएं भिड़ गईं। पहले तो दोनों में गाली गलौज हुई, उसके बाद दोनों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होती देख दोनों के घर की और महिलाएं बाहर आ गईं। फिर क्या था महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर डंडे बरसाए। पत्थरों से भी हमला किया। एक दूसरे के बाल खींचकर नीचे गिरा दिया। महिलाओं का ऐसा तांडव देखकर घर के पुरुष बाहर आ गए। उन लोगों ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने पुरुषों को भी गिरा दिया और उनको भी धुन दिया। घटना जालौन के उरई के पटेल नगर की है।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं खेत में मजदूरी करके वापस घर लौटी थी। दोनों आराम करने के बाद शीतला माता मंदिर पर बैठकर पैसों का बंटवारा कर रही थी। तभी उनके बीच में विवाद शुरू हो गया। पहले बिपिन की मां ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को धक्का दिया। उसके बाद लात-घूंसे चला दिए और विवाद बढ़ गया।

इस मारपीट में 4 महिलाएं घायल हो गई हैं। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन कोई भी महिला घटना स्थल पर नहीं मिली। किसी ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं की। मामले में उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार राठौर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close