google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बुलंदशहर

चार दिन पहले ससुराल आई और पांचवें दिन दुल्हन पर ससुरालियों ने किया रिपोर्ट दर्ज… पढ़िए क्या है मामला ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां पर चार दिन पहले दुल्हन बनकर आई युवती ने  ससुराल में रखे 50 हज़ार रुपए की नगदी और जेवरात को लेकर फरार हो गई।  पीड़ित परिजनों ने काफी तलाश की उसके बावजूद भी उसका पता नहीं चला। दूल्हा पक्ष के लोग परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के किला मवई का बताया जा रहा है। जहां पर चंद्र प्रकाश नाम के युवक की शादी एक युवती से से चार दिन पहले हुई थी।  उसने बताया कि युवती की मौसी व अन्य जानकारी एक व्यक्ति के द्वारा शादी कराई गई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुश था।

चार दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने मायके जाने का बहाना बनाय।  इस पर उसके पति ने बाइक से मायके ले जाने को तैयार हो गया।  इस दौरान दूल्हे ने दुकान पर सामान लेने चला गया।  मौका पा कर दुल्हन फरार हो गई। काफी देर तक दुल्हें  ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चल सका। पीड़ित के मुताबिक कई बार उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उसका फोन बाद है।

PunjabKesari

वहीं जब पीड़ित घर पहुंचा तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने जब घर में जाकर देखा फिर पता चला कि घर में रखी नगदी लगभग ₹50हज़ार और सोने चांदी के जेवरात गायब है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मतगणना ; कुछ ही पल के बाद किसी के खुलने लगेंगे भाग्य के सितारे, किसी के बुझने लगेंगे उम्मीदों के चिराग

पीड़ित परिवार ने दुल्हन और उसकी मुंह बोली मौसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया दुल्हन पक्ष की रिश्तेदार और बिचौलियों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द ही  खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close