google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

उम्मीदें हुई स्वाहा ; गल्ला मंडी में लगी भीषण आग ने लाखों का गेहूं किया भस्म

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ । नवीन गल्ला मंडी में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। सूचना देने के काफी देर बाद दमकल पहुँची। इसकी वजह से लाखों रुपए का गेंहू जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

लखनऊ के सीतापुर रोड पर नवीन गल्ला मंडी है। यहाँ से फल, सब्जियों और अनाज का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अनाज की आढ़त में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख चौकीदारों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन करीब आधे घंटे बाद इंदिरानगर फायर स्टेशन से दो दमकल पहुँची। इतनी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

आग का दायरा बढ़ता देख बीकेटी फायर स्टेशन से भी दो दमकल बुलाई गई। इसके बाद टीन शेड तोड़कर आग बुझाने का प्रयास हुआ। दमकल कर्मी एक तरफ से आग बुझा रहे थे, दूसरी ओर वो बढ़ती जा रही थी।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया। आग में कई आढ़त का गेंहू जल गया।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close