google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशदेवरिया

विद्यालय में कार्यरत कर्तव्यनिष्ठ महिलाओं को सम्मानित कर मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

देवरिया। जनपद के सलेमपुर नगर स्थित विद्यालय जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

प्रधानाचार्या डाॅ. संभावना मिश्रा द्वारा विद्यालय में कार्यरत सभी महिला कार्यकर्ताओं जिसमें श्वेता राज, रागिनी मिश्रा, सरिता तिवारी, रेनू सिंह, सरस्वती पांडेय, सोनी चौरसिया, साक्षी उपाध्याय, निधि द्विवेदी, भारती सिंह, श्वेता तिवारी, ललिता वर्मा, अमृता भारद्वाज, अनिता पांडेय आदि को मेडल देकर सम्मानित किया गया एवं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।

उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं शक्ति होती हैं, जिनके बिना विश्व की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलायें इस सृष्टि की जननी हैं, वो पालक की भूमिका का भी निर्वहन करती हैं जो भूखी रहकर बच्चे को भरपेट भोजन कराने वाली माता हैं, रक्षासूत्र बांधकर रक्षा एवं मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाली बहन हैं, लोरियां सुनांने वाली दादी, नानी हैं, पिता को खूब सारा प्यार करने वाली बेटी हैं, तो अर्धांगिनी बनकर साथ निभाने वाली धर्मपत्नी भी हैं। नारी तेरे रूप अनेक को चरितार्थ करने वाली ये महिलायें सदैव पूजनीय हैं, तभी तो इनके लिए कहा गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।”

इस संपूर्ण विश्व की महिला शक्ति को नमन करते हुए विश्व महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।

इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, अजय मिश्र, एस. एन. पांडेय, वी.एस. पांडेय, वी.वी. सहदेव, नरेन्द्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, डी. मिश्र, विकास विश्वकर्मा, अरुण तिवारी, दीपेंद्र मिश्र, पंकज मिश्र, एस.के.गुप्ता, डी.एन.उपाध्याय, बी.के. तिवारी, डी.गिरी, पी.एच. मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, अमूल्य श्रीवास्तव, प्रभात मिश्र, संपूर्णानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close