google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

शक ने बना दिया हैवान और वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमिका की गला घोंटकर ले ली जान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए शालिनी धुरिया उर्फ रोली हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। शालिनी के 4 साल पुराने दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। रवि ठाकुर नाम के इस सख्श को शालिनी के ऊपर शक होने लगा था कि उसके और लड़कों के साथ संबंध हैं। इसी शक ने उसे हैवान बना दिया। वैलेंटाइन डे की रात उसने शालिनी धुरिया का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बोरे में सिलकर और साइकिल पर लादकर पोलो ग्राउंड स्थित कुंए में फेंक दिया। फिलहाल रवि पुलिस की गिरफ्त में है।

शालिनी पढ़ाई के साथ ही साथ खेल में भी बेहतर थी।
शालिनी पढ़ाई के साथ ही साथ खेल में भी बेहतर थी।

पहले बनाई कहानी, पुलिस ने सख्ती दिखाई तो टूट गया

रवि कुमार ठाकुर पुत्र उमेश ठाकुर (24) मकदूमपुर डीह थाना मकदूमपुर जहानाबाद बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह लोको कॉलोनी सिविल लाइंस, प्रयागराज में रहता है। पुलिस ने उसे बुधवार को लगभग 12 बजे मिंटो पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। रवि से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पहले उसने कहानी बनाने की कोशिश की। पर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गया। उसने जब सच्चाई बयां की तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

शालिनी के मोबाइल में और लड़कों के साथ थी अंतरंग फोटो-वीडियो

रवि ने बताया कि वह शालिनी को बेइंतहां प्यार करता था। पिछले 4 साल से उसके और शालिनी के बीच प्रेम संबंध था। 14 फरवरी की सुबह शालिनी धुरिया दिल्ली से ट्रेन से आई और प्लेट फार्म नंबर 4 पर उतरी। इसके बाद रवि ठाकुर उसे अपने साथ लोको पायलट कॉलोनी स्थित घर ले गया। वहां जब शालिनी बाथरूम में नहाने चली गई तो उसने उसका मोबाइल चेक किया। उसके मोबाइल में कई लड़कों के साथ फोटो और आपत्तिजनक वीडियो थे। पता चला कि उसके अन्य लड़कों के साथ संबंध हैं। रवि ठाकुर के मन में यह बात घर कर गई कि शालिनी उसे धोखा दे रही है। यह बात वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और जब शालिनी बाथरूम से निकली तो उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close