google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशदेवरिया

सड़क के किनारे मिला सेना के जवान का शव, हत्या की आशंका

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

देवरिया। जनपद के सलेमपुर मगहरा मार्ग पर सोमवार की सुबह रामपुर बुजुर्ग के पास छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का शव सड़क के किनारे मिला। पंजाब में तैनात देवरिया के खुखुन्दू क्षेत्र के जवान का कपड़ा फटा हुआ था, इसके साथ ही उसकी एक आंख पर गहरा जख्म था। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जवान की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के रहने वाले सुनील यादव उम्र लगभग 35-36 वर्ष, पुत्र स्व. कैलाश यादव सेना के सप्लाई कोर में हवलदार के पद पर कार्यरत थे जिनकी नियुक्ति इस समय पंजाब के पटियाला कैंप में तैनाती थी। एक वर्ष पूर्व उन्होंने सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के परान छपरा गांव में जमीन खरीद कर मकान बनवाया था, जहां उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। सुनील एक माह की छुट्टी पर 23 जनवरी को घर आए थे। रविवार की रात करीब 8 बजे जवान के मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से दोस्त से मिलने की बात कह कर घर से निकले। देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया। सुनील ने दस मिनट में आने की बात कहकर फोन काट दिया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं आए तो पत्नी ने दोबारा फोन किया परंतु रिसीव नहीं हुआ। पत्नी ने कुछ लोगों को फोन कर सुनील के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार की सुबह सलेमपुर-महगरा के बीच रामपुर बुजुर्ग गांव के पास सड़क से कुछ दूरी पर गांव के लोगों ने सुनील का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास मिले मोबाइल नम्बर से परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। सुनील के शव के पास बाइक खड़ी थी। सुनील के सिर और आंख में गहरे जख्म थे। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई नरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि सुनील यादव की हत्या कर शव पेड़ के पास फेंका गया है। उनकी आंख फोड़ कर दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं। चेहरा खून से लथपथ था। जवान की मौत पर पत्नी ममता, भाई योगेंद्र, रविन्द्र, नरेंद्र का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन बेटियां हर्षिता, परी, आयुषी और एक बेटा सक्षम है।

सेना के जवान का शव सड़क के किनारे मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close