दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्री बने कपिल मिश्रा, सलेमपुर के प्यासी गांव में जश्न का माहौल

362 पाठकों ने अब तक पढा

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट

Salempur deoria news, दिल्ली सरकार में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री बनाए गए कपिल मिश्रा का पैतृक गांव सलेमपुर ब्लॉक का प्यासी गांव है। उनके मंत्री बनने की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया।

तीन पीढ़ी पहले छोड़ा था पैतृक गांव

कपिल मिश्रा के पूर्वज तीन पीढ़ी पहले प्यासी गांव से दिल्ली चले गए थे। वर्तमान में वह दिल्ली के करावल नगर में रहते हैं। उन्होंने 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर करावल नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। हालांकि, 2019 में उन्होंने AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

बीजेपी से विधायक बनने के बाद कैबिनेट मंत्री का शपथ लिया

बीजेपी ने उन्हें 2024 के विधानसभा चुनाव में करावल नगर से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

गांव में खुशी का माहौल

यह खबर मिलते ही प्यासी गांव में जश्न का माहौल बन गया। गांव के त्रिभुवन मिश्रा, भाजपा भटनी मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, श्याम नारायण पटेल, बदन यादव, दुर्गेश गौड़, अनिल गोंड, पवन कुमार, लोहा यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा का पैतृक गांव प्यासी है और उनके पितामह महेश प्रसाद यहीं के निवासी थे।

🆑देवरिया जिले की ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें

Newsroom
Author: Newsroom

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top