google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राशिफल

कन्या, तुला समेत 6 राशियों को करियर में होगा लाभ, कमाई भी होगी दोगुनी लेकिन आपकी राशि का क्या है कहना…!! 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पंडित श्रीरामजीत द्विवेदी

26 सितंबर गुरुवार के दिन शशि योग बन रहा है। दरअसल, आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान होंगे। जिससे शशि योग बनेगा। चंद्रमा के अपनी स्वराशि कर्क में होने से वह आज बहुत ही मजबूत स्थिति में रहने वाले हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शशि योग से मेष, वृषभ,कर्क, कन्या, तुला और धनु राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। करियर में सफलता मिलने के साथ ही आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष(Aries), शुभ रंग: 🔴, शुभ अंक: 9

शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है।

आज आपके सभी मुश्किल काम को पूरा करने के लिए आप जी जान सा मेहनत करेंगे। आज आपके मन की आवाज आपको सही रास्ते पर ले जाएगी। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अच्छा रहेगा।

वृषभ(Taurus), शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक

धन के मामलों में लाभ होगा, परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा समय है।

आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। जोखिम पूर्ण कार्य आज आपको सफलता दिलाने वाले रहेंगे। दीर्घ काल के लिए धन संबंधित योजनाओं में निवेश पर चिंतन बढ़ेगा। पुराने कोई लोन चुकाने के लिए भी दिन अच्छा है। अच्छी कमाई से बहुत सी चिंताएं दूर होंगी।

इसे भी पढें  19 वर्षीय युवती के प्रेमी ने शक्तिवर्धक दवा खाकर बनाया था शारीरिक संबंध तो हो गया ऐसा कांड

मिथुन(Gemini), शुभ रंग: 🌳, शुभ अंक: 5

शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30 बजे तक

नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी, मानसिक तनाव कम होगा।

आप के निर्णय मान सम्मान की वृद्धि कराने वाले रहेंगे। आज कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी भी आपके फेवर में निर्णय लेंगे। ग्रुप लीडर के रूप में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

कर्क(Cancer), शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 2

शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, यात्रा के योग बन रहे हैं।

कामकाज में आने वाले चैलेंज आप आसानी से स्वीकार करें और अपने आत्मविश्वास को बनाकर रखें। तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

सिंह(Leo), शुभ रंग: 🍊, शुभ अंक: 1

शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30 बजे तक

साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं।

दरअसल, आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको किसी पिता तुल्य व्यक्ति से धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। थोड़ी व्याकुलता रह सकती है, परंतु आप अगर अपने मित्रों या सहकर्मियों से बातचीत करेंगे, तो उसका निदान भी हो जाएगा।

कन्या(Virgo), शुभ रंग: 🌳, शुभ अंक: 7, 

शुभ मुहूर्त: शाम 3:00 से 4:30 बजे तक

स्वास्थ्य में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि के जातक आज एक प्रखर और साहसी व्यक्तित्व के रूप में उभर कर आएंगे। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। आपके अधिकार क्षेत्रों में भी वृद्धि होने की संभावना बनती है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। मान सम्मान व धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत अच्छा है।

इसे भी पढें  मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातक आज खूब लाभ पाएंगे, पढिए आपके लिए क्या लेकर आए हैं आपके सितारे

तुला(Libra), शुभ रंग: 💕, शुभ अंक: 6

शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक

पारिवारिक मामलों में सुधार होगा, संबंधों में मधुरता आएगी।

वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जोखिम पूर्ण निर्णय लेना भी आपके लिए मददगार हो सकता है शेयर मार्केट का निवेश धन लाभ कराएगा। कामकाज से संबंधित जरूरी ज्ञान प्राप्ति के लिए उत्सुक रहेंगे। धन संबंधी चिंताएं खत्म होंगी।

वृश्चिक(Scorpio), शुभ रंग: 🔴, शुभ अंक: 3

शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30 बजे तक

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, निवेश के लिए अनुकूल समय है।

अपने आप को शांत रखें। सही समय आने का इंतजार करें। यह परिवर्तन का समय है, इसलिए धन खर्च करने से भी जल्दी कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्यवाही करना आप की मानहानि कर सकता है।

धनु(Sagittarius), शुभ रंग: 💛, शुभ अंक: 8

शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक

नई योजनाएं बनेंगी, यात्रा का योग है। अपने सहकर्मियों से वाद विवाद न हों इस बात का विशेष ख्याल रखें। पार्टनरशिप से संबंधित व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखना आप दोनों के हित में रहेगा। अहंकार आपको आगे बढ़ने से रोक सकता है। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।

इसे भी पढें  संपन्न हुआ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शौर्य सम्मेलन

मकर(Capricorn), शुभ रंग: 🔵, शुभ अंक: 4

शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

मकर राशि के जातक अपने कामकाज की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे. उनके प्रयासों से ना केवल उनका जीवन स्तर बढ़ेगा। बल्कि कंपनी को भी फायदा होगा। आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए झुकना पसंद नहीं करेंगे। करियर के मामले में महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कुंभ(Aquarius), शुभ रंग: 🔵, शुभ अंक: 5

शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30 बजे तक

सामाजिक संबंध मजबूत होंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

योजना के मुताबिक कार्य करने में मुश्किल हो सकती है। अपनी अधीनस्थ कर्मचारियों को काम सिखाने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। जल्दी लाभ की आशा न रखें, कुछ इंतजार करें, आपको फायदा जरूर होगा।

मीन(Pisces), शुभ रंग: 💜, शुभ अंक: 7

शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक

मानसिक शांति बनी रहेगी, दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना बहुत जरूरी है। अपने शुभचिंतकों से सलाह मशवरा जरूर करें। जल्दबाजी में आपके काम खराब हो सकते हैं। आज आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

110 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close