google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

महात्मा गांधी जयंती समारोह की तैयारी : अहिंसा के महत्व पर जोर देने की अपील करते हुए एक दिन की डीएम साहिबा ने कहा…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया जिले में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की पहल पर महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) के आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रतीकात्मक रूप से जिले की कमान संभाल रही, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी ने की।

यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

खुशी मणि त्रिपाठी, जो प्रतीकात्मक जिलाधिकारी के रूप में बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं, ने महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए अहिंसा के मार्ग के महत्व को उजागर किया।

उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विशेष रूप से अहिंसा की ताकत को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को अहिंसा के सिद्धांतों से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवाओं में बढ़ती उग्रता की प्रवृत्ति को नियंत्रित किया जा सके।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बैठक में गांधी जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस दिन की शुरुआत प्रातः 6 बजे सभी धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना के साथ होगी।

6:30 बजे सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद 7 बजे ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन होगा, जिसमें सभी को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आखिर क्या विगाड़ा था उस मासूम बच्ची ने जिसको मिली इतनी बड़ी सजा, पढ़ें पूरी खबर

प्रातः 8 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण और माल्यार्पण किया जाएगा।

महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, उनके देश की एकता और सेवा के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, उनके विचारों में अंत्योदय की अवधारणा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को समझाने के लिए चर्चा की जाएगी।

महात्मा गांधी के जीवन दर्शन और महिलाओं के उन्नति के प्रति उनके विचारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांधीजी द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलकर बालिका शिक्षा का प्रसार किया जाएगा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, सादा जीवन, उच्च विचार, नैतिकता, और भाईचारे के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उनके कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को भेजी जाएं।

इसके अतिरिक्त, 8:30 बजे विद्यालयों में छात्रों द्वारा श्रमदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहीं गांवों में युवक मंगल दल और महिला युवक मंगल दल द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण के लिए वृक्ष प्रभागीय निदेशक द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। पुरस्कार वितरण का निर्णय संयोजक और सह-संयोजक के आपसी विचार-विमर्श के आधार पर किया जाएगा।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

प्रातः 9 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। 9:30 बजे ओवरब्रिज के पास स्थित बस्तियों और मलीन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद जिला कारागार में 10 बजे से कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण और साक्षरता सामग्री का वितरण किया जाएगा।

10:30 बजे जनपद में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों, और रक्तदान संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा। साथ ही, राजकीय बाल गृह में फल वितरण किया जाएगा।

11 बजे गांधी आश्रम में सूतयज्ञ (चरखा यज्ञ) का आयोजन होगा, और दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल एवं जिला महिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। अपराह्न 1 बजे सफाई अभियान के तहत नगर पालिका और टाउन एरिया में बेहतरीन सफाई करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दिन का निरीक्षण किया जाएगा, और सबसे अच्छी सफाई करने वाले नायकों को प्रशासक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी जेआर चौधरी, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव सहित जिले के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

119 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close