google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हाथरस

एक के बाद एक लाश…कफनाने के लिए दर्जी बुलाना पड़ा ; इलाके के कोने कोने से मौत की चीखें पल-पल डरा रही हैं… 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
99 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह और चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

हाथरस में शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और जनरथ बस की टक्कर हो गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें 15 एक ही परिवार के हैं। 10 घायल हैं। मरने वालों में 4 बच्चे 4 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं। मैक्स सवार 37 लोग हाथरस के सासनी में चालीसवें में गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मीतई गांव के पास आगरा से अलीगढ़ जा रही बस सामने से मैक्स में आकर भिड़ गई। टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्डे में जा गिरी। लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। खेतों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे बाद बस ड्राइवर फरार हो गया था। अब इन्हे दफानाने के लिए टेलर को घर बुलाना पड़ा।

हाद्से में 16 लोगों की मौत ( Road Accident )

मरने वालों में 16 लोग आगरा के सेमरा गांव के रहने वाले थे। एक फिरोजाबाद का रहने वाला था। देर रात तक शवों का पोस्ट मार्टम चला। रात 1 बजे शवों को आगरा लाया गया। थोड़ी देर में शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 14 कब्रें एक साथ खोदी गई हैं। गांव में सिर्फ चीख-चीत्कार सुनाई पड़ रही हैं। एक महिला रोते-रोते बेहोश हो गई। शवों के लिए कफन कम पड़ गए तो टेलर को बुलाया गया। टेलर शवों को पास कफन सिल रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख फैल गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक ही परिवार से उठे 14 जनाजे, 5 भाइयों का परिवार हुआ खत्म

बाद एक ही दहलीज से 14 जनाजे उठे तो जैसे पूरा गांव दहल गया। 14 कब्र खोदी गई कफन सिलने के लिए घर पर ही टेलर बुलाना पड़ा। इस हाद्से ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। मरने वालों में चार बच्चे चार महिला और 9 पुरुष हैं। ये सभी मैक्स में सवार थे। कुल 37 लोगों में से 17 की मौत हो गई। ये सभी सासनी में एक चालीसवें में गए थे। वापस लौटते हुए एक बस के साथ इनकी मैक्स पिकअप की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही 17 लोगों की मौके पर मौत ( Hathras Accident )

टक्कर इतनी भयंकर थी कि सभी लोग घायल हो गए। महिलाओं और बच्चों समेत इनमें से 17 लोगों की मौत हो गई। 16 अन्य को चोट आई हैं जिनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल आगरा और अलीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस और मैक्स की ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि तेज धमाके जैसे आवाज हुई। इसके बाद दुर्घटना स्थल चीखपुकारों से गूंज उठा। राहगीरों ने की मदद से किसी तरह घायलों के क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचवाया। जहां 17 लोगों के मृत घोषित कर दिया गया।

देर रात एक साथ पहुंचे 14 शव तो रो पड़ा पूरा गांव

इस दुर्घटना के बाद खंदौली क्षेत्र के सेमरा गाँव में देर रात 14 शव पहुँचे। शवों को देख गाँव में मातम छा गया। कल शाम हुए इस हादसे में पांच भाइयों का परिवार एक साथ खत्म हो गया। दो लोगों के शवों को आँवलखेड़ा और एक शव फिरोजाबाद पहुंचवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के स्वजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार के मुआवजा देने की घोषणा की है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nEb4PCUnfts[/embedyt]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद की घोषणा की है। मरने वालों में 16 लोग आगरा के सेमरा गांव के रहने वाले थे। एक फिरोजाबाद का रहने वाला था। देर रात तक शवों का पोस्टमॉर्टम चला। रात एक बजे शवों को आगरा लाया गया।

पूरे गाँव में नहीं जले चूल्हे, दुख में गुजरी रात

एक साथ 17 लोगों की हादसे में मौत की खबर जब सेमरा गाँव पहुँची तो सभी गाँव वाले घटना के बाद से हिल गए। पूरे गाँव में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। गांव में जिसने भी एक साथ लाशों का ढेर देखा तो दर तक सिहर उठे। महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोई अपने मासूम बच्चे के लिए आँसू बहा रहा था तो किसी के आँसू अपने जवान बेटे और बहू की लाश देखकर सूख चुके थे।

मुम्बई से रात में निकले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह के साथ मुम्बई में थे। बताया जाता है कि उन्हे जैसे ही घटना की सूचना मिली तो रात में ही मुम्बई से आगरा के लिए चल दिए। 

डीएम को रात्रि में ही शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। प्रधानाचार्य को फ़ोन कर सभी घायलों के परिजनों पर किसी प्रकार का भार न पड़ने देनें और बेहतर इलाज करने को कहा। 

एसपी सिंह बघेल के साथ मंत्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल सेमरा गाँव पहुँचे। मंत्री ने मृतकों के परिजनों को गले लगाकर संवेदना प्रकट की। शवों के साथ खुद कब्रिस्तान तक पहुँचे और सभी मृतकों की रूह को जन्नत बक्शे जाने की दुआ माँगी।

किसान बीमा से 5 लाख और जिन लोगों का जीवन ज्योति बीमा था उन्हें खुद वकील करके दुर्घटना का क्लेम दिलाये जाने का जिम्मा भी उठाया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close