google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप मलबे में दबकर महिला की मौत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

 जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी महिला की काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप जर्जर भवन के मलबे दबकर मौत हो गई, इस दुर्घटना मृतका की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रेमलता मद्धेशिया पत्नी अशोक मद्धेशिया उम्र 48 साल निवासी नगर पंचायत अजमतगढ़ वार्ड नं0 11 अलीनगर जो अपने मायका मऊ शहर के मिजार्हादीपुर गई हुई थी। वह अपनी मां को वाराणसी शहर में एक निजी अस्पताल से दवा लेने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गई।

रास्ते में एक पुराना जर्जर मकान के नीचे खड़ी होकर पूजा का सामान खरीद रही थी तभी अचानक मकान भरभराकर गिर गया जिसमें आठ से दस महिला और पुरुष दब गए। कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इस घटना में अजमतगढ निवासी प्रेमलता मद्धेशिया की मलबे में दबने से मौत हो गई, वहीं पुत्री सपना गंभीर रूप से घायल हो गई।

सपना को वाराणसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अजमतगढ परिवार व कस्बा में कोहराम मच गया। मृतका के पास एक पुत्र आयूष और एक पुत्री सपना है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close