google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

दो साल से घर जमाई बनने के लिए दे रहे थे दबाव, पत्नी घर में करती थी विवाद और फिर एक दिन… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट 

देवरिया। ससुराल वालों के घर जमाई बनने के दबाव और पत्नी की रोज़-रोज़ की किचकिच से तंग आकर एक युवक ने जहर खा लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। युवक की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शहर के राघव नगर निवासी राम छबिला गुप्ता के पुत्र महेंद्र गुप्ता की शादी नाथ नगर निवासी भगवान की पुत्री प्रियंका से हुई थी। पिछले दो साल से महेंद्र के ससुराल वाले उसे उनके साथ आकर रहने के लिए कह रहे थे। महेंद्र शहर की एक दुकान पर काम करता है और उसने इस पर इन्कार कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी प्रियंका रोज़ झगड़ा करने लगी। महेंद्र के परिजनों ने भी उसे ससुराल में जाकर रहने की सलाह दी, लेकिन उसने इसे मानने से मना कर दिया।

तीन दिन से महेंद्र और प्रियंका के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने पर्व की बात कहकर अगले दिन आने को कहा। इसी बीच, महेंद्र की पत्नी ने फिर से घर में कलह शुरू कर दी। इससे तंग आकर महेंद्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी स्थिति में सुधार आया और वह खतरे से बाहर है।

महेंद्र की मां ने पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

184 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close