google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबरताजी ख़बरें

सरकार बनाने का नहीं लगा कोई जुगाड़ तो अब खुलकर मजबूत विपक्षी के रूप में पेश आने लगी है‌ I. N. D. I. A. 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी नीत NDA गठबंधन बहुमत के आंकड़े 272 से 20 सीटें ज्यादा जीतने में कामयाब रहा। वहीं, INDIA ब्लॉक 234 सीटें जीतने में कामयाब रहा है। हालांकि बीजेपी इस बार के चुनाव में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भगवा पार्टी को इस बार 240 सीटें मिली है। वहीं, देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 99 सीटें ही मिल पाई है।

‘इंडिया’ गठबंधन के बड़े नेता अब सरकार बनाने की कवायद की बजाय मजबूत विपक्ष की बात करने लगे हैं। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के दूसरे सबसे बड़े घटक दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संसद में मजबूत विपक्ष की बात की है। इससे पहले इंडिया गठबंधन ने अपनी संख्या बल बढ़ाने की पूरी कोशिश की। इसके लिए अन्य दलों को आमंत्रित भी किया गया था।

बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर कहा था कि जो भी दल संविधान की रक्षा करना चाहता है उसका इंडिया गठबंधन में स्वागत है। लेकिन उनके इस ऑफर के बाद भी किसी दल ने इंडिया गठबंधन में जाने में रुची नहीं दिखाई। जिसके बाद विपक्ष के नेता अब मजबूत विपक्ष की बात कर रहे हैं।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मां के सामने 2 बेटियों की इज्जत लूटी और मार डाला ; आपकी आंखें डबडबा जाएंगी

दिल्ली में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अग्निवीर योजना का विरोध किया था।

दोनों ही पार्टियों का कहना था कि सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को बंद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार देश को मजबूत विपक्ष मिलेगा और विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी।

TDP मजबूती से मोदी के साथ

दूसरी तरफ एनडीए के घटक दलों ने इंडिया गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी पार्टी ने एनडीए को अपना समर्थन दिया है।

इंडिया गठबंधन कुछ भी कहता रहे, लेकिन, वे एनडीए के साथ हैं। इसके साथ ही नायडू की पार्टी का कहना है कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

दरअसल, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी ने संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ा था और यहां एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है। केंद्र में सरकार का गठन होने के बाद चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आमंत्रित होंगे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  50 लाख की रंगदारी मांगने वाले युवक को आखिर कैसे पकडा गया सिर्फ 50 रुपए देकर? पढिए पूरी खबर

सरकार बनाने के लिए जेपी नड्डा के घर पर हुई बैठक

वहीं, केंद्र सरकार के गठन की रूपरेखा और तैयारियों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एवं तरुण चुग और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close