google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कन्नौज

तो यहाँ से हार रहे हैं अखिलेश….एक्जिट पोल में हुआ खुलासा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल बड़े-बड़े नेताओं की नींद उड़ा दी है। जिनके लिए एग्जिट पोल चिंता का कारण बन गया है और अगर यह सच होता है तो उत्तर प्रदेश के राजनीति में भूचाल आ जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल में उन्हें हारा हुआ दिखाया जा रहा है। वैसे अखिलेश यादव एग्जिट पोल को झूठा बता चुके हैं। उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल कई महीने पहले तैयार हो चुका है। जिसे अब बताया जा रहा है। ‌

टाइम्स नाउ (Times Now) के एग्जिट पोल में वीआईपी सीट का सर्वे किया गया है। जिसमें कन्नौज से मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को जीता हुआ दिखाया गया है। जबकि अखिलेश यादव को हारा हुआ बताया गया है। जिसमें बताया गया है कि अखिलेश यादव सुब्रत पाठक से 12 से 15 हजार वोटो से हार रहे हैं। राजस्थान पत्रिका एग्जिट पोल की पुष्टि नहीं करता है। हार जीत का निर्णय 4 जून को मतगणना के बाद ही आएगा

अखिलेश यादव एग्जिट पोल पर उठा चुके सवाल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एग्जिट पोल पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यह काफी पहले तैयार कर लिया गया था। जिसे अब बताया जा रहा है।

2014 और 2019 में क्या था रिजल्ट?

2019 के चुनाव में सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को 12353 वोटो से हराया था। जिसमें सुब्रत पाठक को 563,087 वोट मिले थे। जबकि डिंपल यादव को 5,50,734 मत मिले। तीसरे स्थान पर 8,165 वोट लेकर ‘नोटा’ आया था।

2014 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव 4,89,164 वोट और बीजेपी के सुब्रत पाठक को 4,69,256 वोट मिले थे। हार जीत का अंतर 19809 वोट था। बहुजन समाज पार्टी के निर्मल तिवारी को 1,27,785 वोट मिले। ‌

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close