google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अतर्रानरैनीबांदा

महिलाओं ने फिर परचम लहराया ; तपती धूप में भी आई सबसे आगे वोट डालने.. आंकड़े दिमाग घुमा देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

बांदा। पुरुषों से हर मामले में आगे रहने वाली महिलाओं ने मतदान करने में भी पुरुषों को पछाड़ दिया है। जिले की चार विधानसभाओं में मतदान करने में महिलाएं फर्स्ट डिवीजन पास हुई हैं। धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए 6,07,773 महिला मतदाताओं में से 3,75,416 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने मन चाहे प्रत्याशी के लिए ईवीएम की बटन दबाई।

तिंदवारी विधानसभा

लोकसभा चुनाव में बांदा चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में बबेरू नरैनी और बांदा विधानसभा क्षेत्र जुड़े हैं। वहीं, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर महोबा, तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 1,76,286 पुरुष और 1,47,244 महिला मतदाता हैं। इनमें से 97,700 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 89,090 महिलाएं वोट डालने पहुंचीं। यहां महिला वोटरों का मतदान प्रतिशत 60.51 रहा, जबकि पुरुष 55.52 प्रतिशत में ही सिमट गए।

बबेरू विधानसभा क्षेत्र

इसी प्रकार बबेरू विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं का वोट प्रतिशत 63.57 रहा। यहां 1,54,592 महिलाओं में 98,270 महिलाएं वोट डालने पहुंचीं और अपना जन प्रतिनिधि चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 1,89,757 पुरुष मतदाताओं में 1,06,513 वोट डाले। पुरुषों का प्रतिशत यहां पर 56.13 रहा।

नरैनी विधानसभा क्षेत्र

उधर, नरैनी विधानसभा में भी महिलाएं 62.51 प्रतिशत वोटिंग करके अव्वल रहीं। यहां 1,60,805 महिला मतदाताओं में से 1,00,526 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 1,89,668 पुरुष मतदाताओं में 1,12,132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनका प्रतिशत 59.52 रहा।

बांदा विधानसभा क्षेत्र

इधर, बांदा सदर क्षेत्र में इनका मतदान प्रतिशत 59.12 रहा। सदर विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने गर्मी और लू की परवाह न करते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां 1,45,132 महिला वोटरों में 87,530 ने वोट डाले। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60.31 प्रतिशत रहा। 1,69,918 पुरुष मतदाताओं में यहां 1,02,122 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत यहां 60.10 प्रतिशत रहा।

इस तरह जनपद की तिंदवारी बबेरू नरैनी और बबेरू विधानसभा क्षेत्र में कुल 13,33,439 मतदाताओं में 7,25,629 पुरुष और 6,07,773 महिला मतदाता शामिल रहीं।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close