google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

राजनीति में ब्यूरोक्रेट्स की एंट्री ; दलित वर्ग के नौकरशाह खिंचे आ रहे सियासत में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

सरकारी सेवा के बाद बेहतर करियर की आस में सियासी रूख करने की बात अफसरों को भी आकर्षित करती है। ऐसा ही हाल यूपी में भी है, जहां खासतौर पर दलित समाज से आने वाले कई अधिकारी अब सत्तारूढ़ दल का दामन थाम रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में दलित वर्ग से आने वाले पूर्व डीजीपी बृजलाल, पूर्व एडीजी असीम अरुण और पूर्व डीजीपी विजय कुमार के बाद एडीजी रहे प्रेम प्रकाश ने भी अब भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें प्रेम प्रकाश सहित कई नाम ऐसे हैं, जो दलितों के बीच बाकायदा मिशन के रूप में काम कर रहे थे।

एक समय मायावती के खास ऑफिसर रहे प्रेम प्रकाश की बीजेपी में एंट्री उस दौर में हुई है, विपक्षी गठबंधन जब भाजपा सरकार को संविधान बदलने के नाम पर घेर रहा है। एक-एक कर सिलसिलेवार दलित अधिकारी रिटायर होते ही भाजपा का दामन थाम रहे हैं। हवा का रुख भांपने वाले नौकरशाहों के इस कदम के कई तरह से सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

प्रेम प्रकाश अपनी सेवा के दौरान कई बार विवादों में भी आए मगर बहुजन मिशन के लिए काम करने की उनकी छवि लगातार बनी रही। असीम अरुण ने तो सेवा से वीआरएस लेकर 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से कुछ पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। इनके अलावा न्यायिक और प्रदेश प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी भी अब भाजपाई हो चुके हैं।

इसमें अधिकारियों की चाहत भी सत्ता की नाव पर सवार होना है, जबकि भाजपा भी मायावती के सियासी तौर पर कमजोर पड़ने के मद्देनजर बसपा के वोट बैंक निगाहें जमाए हुए है।

फिलहाल की बात करें तो भाजपा में शामिल पूर्व डीजीपी बृजलाल राज्यसभा सदस्य हैं जबकि असीम अरुण योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हैं।

189 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close