google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Kapurthalaपंजाब

जेल में फोन वो भी लावारिस… चौंक जाएंगे आप इस जेल की हालात पर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विकास कुमार की रिपोर्ट

कपूरथला– सेंट्रल जेल जालंधर और कपूरथला में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग बैरकों से 2 मोबाइल लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। जेल अधिकारियों ने दोनोंमोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और इसकी सूचना जेल के उच्च अधिकारियों और थाने को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ए. डी. जी. पी जेल प्रवीन सिन्हा के आदेश पर राज्य भर की जेलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सैंट्रल जेल जालंधर और कपूरथला की जेल पुलिस और सी.आर.पी.एफ की टीम के साथ जेल के बंदियों और बंदियों की बैरकों की तलाशी ली गई। इस बीच जेल प्रशासन ने अलग-अलग बैरक से कुल 2 मोबाइल फोन, 2 सिम और बैटरियां लावारिस हालत में बरामद कीं। जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन और बैटरी को कब्जे में ले लिया है और इसकी सूचना जेल के उच्च अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को दी है।

106 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close