google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

‘कभी कभी कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में हलना पड़ता है… और पढिए राजभर ने क्या कहा? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। 

बीते रविवार को दिल्ली और मेरठ में हुई रैलियों से जुबानी हमले की शुरुआत भी हो गई है। NDA और I.N.D.I.A दोनों गठबंधनों की ओर से एक दूसरे की बखिया उधेड़ते हुए जनता को अपने लुभाने की पहल कर दी गई है। अब राष्ट्रीय लोकदल के बाद सुभासपा मुखिया और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों ले लिया है। इसके साथ ही राजभर ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने सबसे ज्यादा मुसलमानों को धोखा दिया है। इन पार्टियों ने 20 प्रतिशत वोट तो लिया, लेकिन नफरत से सिवाए क्या दिया।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकाली है। राजभर ने कहा कि जब पुलिस की भर्ती होगी तो मजबूत यादव को करेंगे और वोट मुसलमान का लेंगे। 

उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि मुसलमानों के विकास के लिए कोई एक योजना समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी हो तो बता दीजिए। कांग्रेस सरकार में बनी हो बता दीजिए। इसके साथ ही राजभर ने कहा कि कभी कभी कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में हलना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में आयुष्मान, फ्री राशन, 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण समेत सभी योजनाओं में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारों में दंगे होते थे। नफरत की आग में दंगा होने से कर्फ्यू लगते थे। 

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इसे सिर्फ मुसलमान प्रभावित होता था इससे सभी जात धर्म के लोग प्रभावित होते थे। वहीं योगी जी के राज्य में 7 सालों में प्रदेश में कहीं भी दंगा नहीं हुआ है न ही कहीं कर्फ्यू लगा है। प्रदेश में सभी लोग अमन चैन से रह रहे हैं। अब वो चाहे हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो, ईसाई हो या फिर फारसी हो सभी लोग चैन से रह रहे हैं।

राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं में कहीं नहीं लिखा है कि इसका लाभ मुसलमान को नहीं देना या हिंदू, सिख, ईसाई को नहीं देना।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close