google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

शादी समारोह में आए प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या से दहल उठा इलाका, मामला बडा़ अजीब है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आए एक कॉलेज प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रात जयमाल कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रधानाध्यापक गांव के बाहर बरामदे में सो रहे थे तभी गोली मारी गई।

क्या है पूरी घटना?

एसपी विनीत जयसवाल ने कहा कि गोंडा के सिसहनी में एक निजी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश यादव (32) रविवार को अपने रिश्तेदार और कॉलेज प्रबंधक आज्ञाराम यादव के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले में आए थे। रविवार की रात जयमाल कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रधानाध्यापक गांव के बाहर बरामदे में सो रहे थे।

व्यक्तिगत विवाद के कारण हत्या

उन्होंने कहा कि सिसहनी गांव के दो निवासियों, अजय वर्मा और राज सिंह ने हाल ही में एक व्यक्तिगत विवाद के कारण यादव पर पिस्तौल तान दी और उनकी कनपटी पर गोली मार दी। फायरिंग से आसपास सो रहे लोग जाग गए और उन्होंने दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। परिजन दिनेश यादव को तुरंत इलाज के लिए बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

एसपी बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

111 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close