google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नोएडा

प्रेमिका को मौत की नींद सुलाने के बाद युवक ने जो किया वो कम भयावह नहीं…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वैलेंटाइन-डे के दिन दो लोगों की जान चली गई। वैलेंटाइन-डे के दिन अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने भी अपने फ्लैट में जाकर फांसी लगा ली। घटना बीते बुधवार की बताई जाती है। 

सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में पीजी में रहने वाली एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। युवती की उम्र करीब 24 वर्ष थी। वह मथुरा की रहने वाली थी।

गाजियाबाद के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। गंभीर हालत में युवती को पीजी में ही साथ रहने वाली एक लड़की ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें मथुरा के रहने वाले अमन पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया।

रूम में मिली लाश

पुलिस ने बताया कि युवती की अमन से दोस्ती थी। इन दोनों की कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। थाना-58 पुलिस ने अमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। हत्यारोपी अमन की तलाश कर रही पुलिस को सूचना मिली कि अमन इन दिनों गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी ने लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में अपने रूम में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है।

अमन और मृतका यूपी के मथुरा के रहने वाले थे। ये दोनों एक-दूसरे को पिछले 4-5 साल से जानते थे।

साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया, बुधवार को थाना सेक्टर-58 पर सूचना मिली कि एक युवती उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मथुरा जो नोएडा में जॉब कर रही थी। वह ग्राम नवादा में रह रही थी। बुधवार और गुरुवार की रात मृतका के साथ कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। 

जानकारी करने पर पता चला कि युवती की अमन से दोस्ती थी। दोनों के बीच अनबन चल रही थी। मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने एक प्रार्थना पत्र देते हुए अमन पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस सबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। 

अमन के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह मथुरा का मूल निवासी है। वह गाजियाबाद में रह रहा था, उसने गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में अपने रूम में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली गई है। इसके संबंध में थाना कवि नगर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

120 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close