google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपाल

103 साल के दूल्हे ने रचाई 49 साल की दुल्हन से शादी और देखिए वीडियो ? दूल्हे ने कहा क्या? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुहानी परिहार की रिपोर्ट

भोपाल। 103 साल के एक स्वतंत्रता सेनानी ने 49 साल की महिला से शादी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हबीब नज़र की शादी फ़िरोज़ जहाँ से भोपाल के इतवारा क्षेत्र में हुई। ये नज़र की तीसरी शादी है।

103 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी! नज़र ने तीसरी बार शादी करने का फैसला किया क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी के निधन के बाद उन्हें अकेलापन महसूस हो रहा था। 54 साल की उम्र के अंतर वाले इस जोड़े ने पिछले साल शादी की थी।

हालांकि, उनकी शादी ने लोगों का ध्यान तब खींचा जब हाल ही में उनके निकाह समारोह के बाद नज़र और जहान का ऑटो-रिक्शा में घर लौटने का एक वीडियो वायरल हुआ।

वीडियो में नज़र को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “किसी चीज़ की कमी नहीं है। कमी हमारे दिलों में है।” नजर की पहली शादी नासिक में हुई।

पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने लखनऊ में दूसरी शादी की। नज़र ने कहा कि मैं 103 साल का हूं और मेरी पत्नी 49 साल की है। मेरी पहली शादी नासिक में हुई थी। उनके निधन के बाद मैं दोबारा शादी के बंधन में बंधने के लिए लखनऊ गया। मेरी दूसरी पत्नी भी परलोक चली गयी। मुझे अकेलापन महसूस हो रहा था। इसलिए मैंने दोबारा शादी की।

पति के निधन के बाद जहां भी अकेली रह रही थीं। उन्होंने कहा कि 103 साल के नजर से शादी करने का फैसला उनका था और किसी ने उन्हें उनसे शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया। उन्होंने कहा, “मेरे पति बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई चिकित्सीय समस्या नहीं है।”

102 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close